युवराज सिंह ने फिर की छक्के-चौकों की बरसात, 22 गेंदों में ठोके 52 रन

नई दिल्ली। ग्लोबल टी-20 कनाडा ( Global T-20 Canada ) में सिक्सर किंग युवराज सिंह ( Yuvraj Singh ) का बल्ला जमकर बोल रहा है। छक्के-चौकों की बरसात कर रहे युवराज सिंह उन सलेक्टर्स और ओलचकों को करारा जवाब दे रहे हैं। जिन्होंने मान लिया था युवराज सिंह में अब क्रिकेट नहीं बचा है। युवी ने लगातार तीसरी बार बेहतरीन पारी खेली। इस बार उन्होंने 22 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली।

युवराज सबसे बेहतरीन पारी भी टीम के काम नहीं आ सकी

इस टूनामेंट में खेली गई युवराज की सबसे बेहतरीन पारी भी टीम के काम नहीं आ सकी। युवी की जुझारू पारी के बाद भी टोरंटो नेशनल्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा। ब्रैम्पटन वुल्व्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह‌ विकेट पर 222 रन बनाए। बड़े लक्ष्य को पाने के लिए मैदान पर उतरी टोरंटो के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई। लेकिन अचानक बीच में टोरंटो की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। जिसके बाद कप्तान युवराज सिंह ने जुझारू पारी खेलते हुए टीम को जिताने की कोशिश की। लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

गेंदबाजी में एक विकेट झटका, दो कैच पकड़े, 1 रनऑउट किया

युवराज बेशक अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके हो। लेकिन बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में आज युवराज का दिन था। युवी ने दो ओवर की गेंदबाजी में 14 रन देकर एक अहम विकेट झटका। फील्डिंग में युवराज ने जहां शाहिद अफरीदी को रनऑउट किया। साथ ही उन्होंने सिमंस और जॉर्ज मनसे के कैच भी लपके।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.