Exam Guide: इस ऑनलाइन मॉक टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - किस गोल्फर को अमरीकी राष्ट्रपति द्वारा प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम 2019 से सम्मानित किया गया?
(अ) जस्टिन थॉमस
(ब) डस्टिन जॉनसन
(स) जैसोन डे
(द) टाइगर वुड्स

प्रश्न (2) - वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों ने इस द्वीप के लोगों का जेनेटिक अध्ययन किया?
(अ) कदमत द्वीप
(ब) अन्दोर्थ द्वीप
(स) लक्ष्यद्वीप द्वीप
(द) मिनिकॉय द्वीप

प्रश्न (3) - भारतीय वॉलीबॉल टीम का नया कोच किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) ड्रैगन मिहाइलोविच
(ब) बलवंत सिंह
(स) जिमी जॉर्ज
(द) जीई श्रीधरन

प्रश्न (4) - ‘गेम चेंजर’ किस खिलाड़ी की आत्मकथा है?
(अ) सचिन तेंदुलकर
(ब) शाहिद आफरीदी
(स) पीटी ऊषा
(द) विराट कोहली

प्रश्न (5) - किस भारतीय महिला स्क्वाश खिलाड़ी ने 2019 एशियाई व्यक्तिगत स्क्वैश चैंपियनशिप में महिला वर्ग का खिताब जीता?
(अ) जोशना चिनप्पा
(ब) भुवनेश्वरी कुमारी
(स) दीपिका पल्लीकल
(द) सुरभि मिश्रा

प्रश्न (6) - ‘उन्नत भारत’ अभियान के लिए किस आइआइटी ने ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के साथ समझौता किया है?
(अ) आइआइटी, कानपुर
(ब) आइआइटी, खडग़पुर
(स) आइआइटी, बॉम्बे
(द) आइआइटी, दिल्ली

प्रश्न (7) - आइएनएस वेला को भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट-75 के तहत लॉन्च किया गया, यह किन दो देशों के बीच साझा उपक्रम है?
(अ) भारत और अमरीका
(ब) भारत और फ्रांस
(स) भारत और चीन
(द) भारत और ब्रिटेन

प्रश्न (8) - 2019 का जी-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन किस देश में किया जाएगा?
(अ) फ्रांस
(ब) कनाडा
(स) इटली
(द) जापान

प्रश्न (9) - किस शहर ने पूर्ण महिला पुलिस गश्त इकाई यानी ‘अब्बक्का बल’ शुरू की ?
(अ) मंगलुरु सिटी पुलिस
(ब) दिल्ली पुलिस
(स) मुंबई पुलिस
(द) गोवा पुलिस

प्रश्न (10) - चर्चा में रहा ‘भारत फाइबर’ किस दूरसंचार कंपनी से सम्बंधित है?
(अ) बीएसएनएल
(ब) एयरटेल
(स) वोडाफोन
(द) जिओ

उत्तर: 1. (द), 2. (स), 3. (अ), 4. (ब), 5. (अ), 6. (अ), 7. (ब), 8. (अ), 9. (अ), 10. (अ)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.