दक्षिण कोरिया का दावा: रूसी लड़ाकू विमानों ने दो बार किया हवाई सीमा का उल्लंघन, करनी पड़ी फायरिंग

सियोल। दक्षिण कोरिया ने रूसी लड़ाकू विमानों ( russian jets ) पर फायरिंग करने का दावा किया है। देश के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि रूसी लड़ाकू विमान ने देश की हवाई सीमा ( South korean Air space ) का उल्लंघन किया था, जिसपर चेतावनी देते हुए उनपर फायरिंग की गई। मंत्रालय के मुताबिक एक साथ कई रूसी लड़ाकू विमान देश के पूर्वी हिस्से में प्रवेश कर गए थे।
रूसी विमानों ने दो बार की घुसपैठ की कोशिश
मीडिया को जानकारी देते हुए रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि रूसी लड़ाकू विमानों ने दक्षिण कोरियाई हवाई क्षेत्रों में दो बार घुसपैठ करने की कोशिश की। इसके बाद वायुसेना को मजबूरन विमानों को खदेड़ना पड़ा और चेतावनी देते हुए हवाई फायरिंग की गई। मंत्रालय ने बताया कि पहली बार स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9 बजे लड़ाकू विमान हवाई सीमा में घुसे थे। इस दौरान करीब तीन मिनट तक ये विमान सीमा के अंदर रहे।
आखिर इमरान खान के साथ अमरीका क्यों पहुंचे पाक सेना प्रमुख और ISI चीफ ?
दक्षिण कोरिया ने तैनात किया F-15k और F-16k लड़ाकू विमान
इसके बाद करीब आधे घंटे बाद फिर से सभी विमान वापस लौटे। कोरियाई सेना के मुताबिक इस बार ये विमान चार मिनट तक सीमा में रहे। इसकी जवाबी कार्रवाई में वायुसेना ने कई F-15k और F-16k लड़ाकू विमान तैनात किए। इसके साथ ही कई राउंड हवाई फायरिंग कर चेतावनी दी।
मॉस्को की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं
अधिकारी के मुताबिक, यह पहला मौका था जब किसी रूसी विमान ने दक्षिण कोरियाई हवाई सीमा का उल्लंघन किया था। फिलहाल, सेना इस मामले की जांच कर रही है। सेना ने बताया कि यह मुठभेड़ डोकडो के पूर्वी द्वीपों के पास हुई। यह एक विवादित द्वीप है जिसपर दक्षिण कोरिया का अधिकार है, लेकिन जापान भी इसपर अपनाे दावा करता है। इस घटना पर सियोल के रक्षा मंत्रालय ने रूसी अधिकारियों के सामने ऐतराज जताने का निर्णय लिया है। हालांकि, घटना पर मॉस्को की ओर से कोई तत्काल टिप्पणी नहीं आई है।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment