ब्रिटेन: महिला से बदसलूकी के मामले में मंत्री को किया निलंबित, वीडियो हुआ वायरल
लंदन। ब्रिटेन के विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय (एफसीओ) में भारत मामलों के प्रभारी मंत्री को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। उन पर एक महिला कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो चुका। इसमें ग्रीनपीस की एक्टिविस्ट को धक्का देने और जबरदस्ती निकालते हुए देखा गया है।
ग्रीनपीस की महिला प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए
गौरतलब है कि यह घटना एक कार्यक्रम के दौरान हुई। इसमें एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए ब्रिटेन के राज्य मंत्री मार्क फील्ड को गेस्ट बनाया गया था। गुरुवार को लंदन के मैंशन हाउस में एक डिनर रखा था। इसमें ब्रिटेन के चांसलर फिलिप हैमंड जब ब्रिटेन की आर्थिक स्थिति पर बोल रहे थे, तभी पर्यावरण संगठन ग्रीनपीस की महिला प्रदर्शनकारियों ने उन्हें बीच में बाधित किया।
UK Foreign Office minister physically attacks Greenpeace protester... Police looking into it - rightly so. Ugly stuff. pic.twitter.com/fejMNsrfCZ
— Andrew Stroehlein (@astroehlein) June 21, 2019
ग्रीनपीस ने अनुचित व्यवहार पर आपत्ति जताई
इसके बाद फील्ड अपनी सीट से उठकर उसे जबरन बाहर की तरफ धकेलने लगे। ग्रीनपीस ने महिला कार्यकर्ता के साथ मंत्री के अनुचित व्यवहार पर आपत्ति जताई है और जांच की मांग की है। डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने कहा कि जांच होने तक वह एक मंत्री के तौर पर निलंबित रहेंगे।
पुलिस ने भी इस बदसलूकी की पुष्टि की है
प्रवक्ता के अनुसार उच्च अधिकारियों ने फुटेज देखा और उसे काफी चिंताजनक पाया है। पुलिस ने कहा है कि वे इस मामले की रिपोर्टों की जांच कर रहे हैं। लंदन पुलिस ने भी इस बदसलूकी की पुष्टि की है। उसने कहा है कि वह इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। विपक्षी दलों ने फील्ड के खिलाफ कार्रवाई करने और उनके इस्तीफे की मांग की है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment