महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी से लेकर श्रद्धा कपूर तक जानें कौन है किस स्टार का क्लासमेट, बचपन से रहे हैं जिगरी यार
हर किसी के जीवन में उसका क्लामेट बेहद ही खास होता है। स्कूल में उसके साथ बिताए खट्टे-मीठे पल हमेशा ही याद रहते हैंं आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे की स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने एक साथ पढ़ाई की है। तो आइए जातने हैं उनके बारे में...
श्रद्धा कपूर-टाइगर श्रॉफ
श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ को बड़े पर्दे पर तो आप कई बार देख चुके हैं। इन दोनों की दोस्ती आज से नहीं बल्कि कई साल पुरानी है। यह दोनों एक साथ मुंबई के एक ही स्कूल में पढ़ते थे।
वरुण धवन-अर्जुन कपूर
वरुण धवन और अर्जुन कपूर की दोस्ती काफी पुरानी है। यह दोनों बचनप में एक ही स्कूल और क्लास में पढ़ते थे।
अनुष्का शर्मा-साक्षी सिंह धोनी
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह धोनी भी एक साथ पढ़ चुकी है। साक्षी और अनुष्का स्कूल के दिनों में असम में एक साथ पढ़ते थे। इस स्कूल का नाम St. Mary's School, Margherita है।
कृष्णा श्रॉफ-अथिया शेट्टी
सुनील शेट्टी की बेटी और जैकी श्रॉफ की बेटी भी एक साथ बचपन में पढ़ चुके हैं।
सलमान खान-आमिर खान
सलमान खान और आमिर खान दोनों खान बचपन में एक साथ पढ़े हैं। यह दोनों एक्टर सेकंड क्लास में एक ही साथ पढ़ते थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment