तो सचमुच प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण! इस इवेंट के दौरान दिखा बेबी बंप...

हाल में बॅालीवुड एक्ट्रेस Deepika Padukone विदेश के मशहूर इवेंट met gala 2019 का हिस्सा बनीं। इस दौरान वह ग्लैमरस लुक में नजर आईं। यह इवेंट न्यूयॉर्क में ऑर्गेनाइज किया गया। एक्ट्रेस मेट गाला के रेड कारपेट पर डिजनी प्रिंसेस लुक में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने पिंक रंग का खूबसूरत गाउन पहना हुआ था।

 

deepika-padukone-pregnancy-buzz-after-met-gala-2019

इवेंट के बाद स्टार्स के लिए एक खास पार्टी का आयोजन हुआ जहां दीपिका ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ बढ़िया वक्त गुजारा। उन तीनों की साथ में तस्वीर इंटरनेट पर भी काफी छाई रही।

 

deepika-padukone-pregnancy

लेकिन इसी तस्वीर से दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबरें आनी शुरू हो गईं। हालांकि दीपिका के एक करीबी सोर्स ने इस अफवाह को खारिज करते हुए कहा, 'प्रेग्नेंसी के बारे में ये अफवाहें हास्यास्पद हैं। तस्वीर गलत ऐंगल से ली गई है।'

 

deepika-padukone

गौरतलब है की इससे पहले भी दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आई थीं। हालांकि दीपिका यह बात कई बार कह चुकी हैं कि जब वक्त आएगा तब वह मां बनने पर विचार करेंगी।

मेट गाला में उनके लुक की बात करें तो कुछ लोगों ने उनके आउटफिट की तारीफ की तो कुछ ने आलोचना भी की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.