नागालैंड में भूकंप के तेज झटके किए गए महसूस, नुकसान की कोई खबर नहीं
नई दिल्ली: भारत-म्यांमार सीमा क्षेत्र नागालैंड में शनिवार शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई है। इस भूकंप के कारण अबतक किसी के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके से पूरा इलाका सहम गया। लोग दहशत में आ गए। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। भूकंप का केंद्र म्यांमार-भारत सीमा क्षेत्र था। भूकंप से किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई है। गौरतलब है कि पिछले साल नॉर्थ ईस्ट में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मणिपुर और त्रिपुरा में भूकंप से धरती थर्रा उठी थी। हालांकि इसमें किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई थी।
IMD-Earthquake: An earthquake with a magnitude of 5.4 on the Richter Scale hit Myanmar-India (Nagaland) Border Region, today at 4:33 PM.
— ANI (@ANI) May 4, 2019
हिमाचल प्रदेश के मंडी में आया था भूकंप
गौरतलब है कि 3 मई को हिमाचल प्रदेश के मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तड़के 4:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि किसी तरह के नुकसान नहीं है। बता दें कि 2-3 मई को देश के पूर्वी हिस्सों में चक्रवाती तूफान फानी ने जमकर तबाही मचाई थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment