जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में भाजपा नेता गुल मुहम्मद मीर की हत्या, घर में घुसकर आतंकियों ने मारी गोली
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने भाजपा नेता को गोली मारकर हत्या कर दी है। अनंतनाग जिले के नौगाम गांव में आतंकियों ने भाजपा उपाध्यक्ष गुल मुहम्मद मीर के घर पर गोलियों से भून दिया। बताया जा रहा है कि आतंकी हथियारों से लैस होकर पहुंचे थे। भाजपा उपाध्यक्ष गुल मीर अपने घर पर थे। इसी दौरान आतंकियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वहां मौजूद लोगों ने भाजपा नेता को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घर पर थे भाजपा नेता मीर
पार्टी के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि 60 साल के गुल मुहम्मद मीर अब्दुल करीम मीर पर आतंकियों ने फायरिंग की है। मीर को चार गोलियां लगी थी। फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि पिछले साल घाटी में भाजपा नेताओं की हत्या कर दी गई थी। आतंकियों ने दो भाजपा नेताओं को गोली मारकर हत्या कर दी थी। बता दें कि कश्मीर में लोकसभा चुनाव है।
Jammu & Kashmir: A BJP worker Gul Mohd Mir has been shot dead by terrorists at Nowgam, Verinag in South Kashmir. Security forces have cordoned off the area. More details awaited. pic.twitter.com/y6RazAOC28
— ANI (@ANI) May 4, 2019
अवंतीपोरा में युवक को मारी थी गोली
गौरतलब है कि पिछले महीने अवंतीपोरा में आतंकियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आतंकी मंजूर को अपने साथ जबरन उठा ले गए थे, जिसके बाद उन्होंने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment