440 बच्चों का यौन शोषण करने वाले को कोर्ट ने सुनाई 180 साल की सज़ा

अमेरिका। गुरु और शिष्य का रिश्ता बेहद पवित्र माना जाता है। लेकिन शिष्य ने अपने शिष्यों के साथ ऐसा अमानवीय काम किया है जिससे यह रिश्ता शर्मसार हो गया है। अमेरिका के रहने वाले एक पूर्व बास्केटबॉल कोच ग्रेग स्टीफन ने अपने ही शिष्यों का बड़ी ही बेरहमी से यौन शोषण किया। वो भी एक-दो नहीं पूरे 440 बच्चों के साथ।

कोर्ट ने सुनाई 180 साल की सजा

कोर्ट ने इस मानवता को शर्मसार करने वाले कृत्य के लिए 43 साल के स्टीफन को कड़ी सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने स्टीफन को पूरे 180 साल जेल की सजा सुनाई गई है। स्टीफन ने करीब 20 सालों तक इस पेशे से जुड़े रहने के दौरान यह घटिया काम किया।

कोर्ट की तीखी टिप्पणी

कोर्ट ने जब इस मामले में अपना फैसला सुनाया तो काफी कड़े शब्दों का का प्रयोग किया। अदालत ने स्टीफन के खिलाफ फैसला सुनाते हुए कहा कि मुलज़िम ने बच्चों को जो नुकसान पहुंचाया वो बेहद गंभीर है और उसका हिसाब नहीं लगाया जा सकता। मासूम बच्चों को शिकार बनाने के लिए स्टीफन ने अपने पद का दुरुपयोग किया।

आरोपी के वकील ने दायर की पुनर्विचार याचिका

इस मामले में स्टीफन के वकील मार्क मेयर ने कोर्ट में अर्जी दायर कर बार्नस्टॉर्मर्स के पूर्व कोच के लिए सजा पर पुनर्विचार करने के लिए कहा था। कोर्ट ने स्टीफन के वकील की मांग को सिरे से खारिज कर दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.