'फानी' तूफान पीड़ितों के लिए अक्षय कुमार ने दान किए 1 करोड़ रुपए, जमकर हो रही है तारीफ
ओडिशा में चक्रवाती तूफान 'फानी' की वजह से कई जिले प्रभावित हुए है। फानी तूफान से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। कई लोगों अपने घर से बेघर हो गए हैं। देशभर से लोग चक्रवात की चपेट में आए पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी पीड़ितों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। खबर है कि खिलाड़ी कुमार ने ओडिशा के लोगों की मदद के लिए मुख्ममंत्री राहत कोष में एक करोड़ दान किए हैं। इस नेक काम के लिए अक्षय कुमार की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है।
पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार के लिए अक्षय कुमार ने 5 करोड़ की मदद की थी। अब खिलाड़ी ने फानी तूफान पीड़ितों के लिए आगे आए हैं। उन्होंने पीड़ितों के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपए दान किए हैं। इससे पहले चैन्नई और केरल में आई बाढ़ के वक्त भी अक्षय आगे आए थे।
आपको बता दें कि फिल्मों के साथ साथ अक्की कई नेक कामों के लिए जाने जाते हैं। अक्षय कुमार सोशल वर्क में हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। हालांकि, अक्षय हमेशा अपने सामाजिक कार्यों को मीडिया से दूर रखने की कोशिश करते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment