वैभव विवाद पर कोच का बचाव, बोले सीख लेकर और मजबूत बनेंगे

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच मुकाबले के बाद हुए विवाद पर अब टीम इंडिया के स्पिन कोच सैराज बहुतुले ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का समर्थन करते हुए कहा कि वह सामान्य तौर पर शांत स्वभाव के खिलाड़ी हैं. बहुतुले का मानना है कि इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे वैभव इस घटना से सीख लेकर आगे और मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरेंगे.
Post a Comment