Header Ads

कोरोना संकट बरकरार : 24 घंटे में 39,097 नए केस, 546 की मौत, 5 राज्यों की चिंताजनक स्थिति

नई दिल्ली। भारत में महामारी कोरोना वारयस का संकट बरकरार है। देश में पिछले 24 घंटों में 37 हजार 342 कोरोना के नए मामले सामने आए है। इस दौरान 546 संक्रमित मरीजों की जान चली गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज यह आंकड़े जारी किए है। वहीं पिछले 24 घंटे में 35,087 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 3464 एक्टिव केस बढ़ गए। रिकवरी रेट की बात करे तो देश में कोरोना की रिकवरी रेट 97.35 फीसदी तक पहुंच गई है। आंकड़ों में बताया गया कि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है। वहीं देश में कोविड-19 टीके की अब तक 42.78 खुराकें दी जा चुकी हैं।


एक्टिव केस में 3,464 नए मामलों का इजाफा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय आज बनाताया कि देश में शुक्रवार को कोविड-19 के 39 हजार 342 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 3 करोड़ 13 लाख 32 हजार 159 हो गए हैं। साथ ही 546 मरीजों की मौत के साथ ही देश में कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 20 हजार 016 हो गई है। देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 4 लाख 08 हजार 977 है। एक्टिव केस के आंकड़ों 3,464 नए मामलों का इजाफा हो गया है।

यह भी पढ़ेंः पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अर्थव्यवस्था को लेकर चेतावनी, कहा- आने वाला है 1991 से भी मुश्किल समय

 

16 लाख 31 हजार से ज्यादा सैंपल्स लिए गए
देश में कोरोना की जांच के लिए शुक्रवार को 16 लाख 31 हजार 266 जांचें की गई, जिसके बाद देश में अब तक कुल 45 करोड़ 45 लाख 70 हजार 811 नमूनों की जांच की जा चुकी है जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.40 प्रतिशत दर्ज की गई है। ये दर 33 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम दर्ज की जा रही है। वीकेंड संक्रमण दर 2.22 प्रतिशत दर्ज की गई है।

 

इन 5 राज्यों की चिंताजनक स्थिति
देश के 5 राज्यों में अब भी कोरोना की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 24 घंटों के दौरान अकेले केरल में 17 हजार 518 केस सामने आए। वहीं महाराष्ट्र में कुल 6 हजार 753 कोविड केस दर्ज किए गए हैं। इनके अलावा बीते दिन तमिलनाडु में 1 हजार 830 और आंध्र प्रदेश में 1 हजार 747 लोग कोविड संक्रमित हुए हैं।

यह भी पढ़ें :— ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई जयपुर गोल्डन अस्पताल में 21 मौतें! दिल्ली सरकार ने बताई ये वजह

 

42 लाख 67 हजार से ज्यादा टीकाकरण
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में कुल 42 लाख 67 हजार 799 लोगों का टीकाकरण किया गया। अब तक भारत में कुल 42 करोड़ 78 लाख 82 हजार 261 वैक्सीन की डोज लोगों को दी जा चुकी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.