Header Ads

World Environment Day 2021: भारत में होगी दुनिया की सबसे बड़ी रेलवे, इतने वर्षों में हासिल होगा लक्ष्य

नई दिल्ली। हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस ( World Environment Day 2021 ) मनाया जाता है। दुनिया के साथ-साथ भारत भी पर्यावरण संरक्षण के लिए तेजी से काम कर रहा है। फिर चाहे वो धरती हो, जल हो या फिर वायु हर मोर्चे पर पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव कोशिशें की जा रही हैं। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ( Indian Railways ) भी पीछे नहीं है।

भारत में दुनिया की सबसे बड़ी हरित रेलवे पर तेजी से काम हो रहा है। भारतीय रेलवे के मुताबिक दुनिया की सबसे बड़ी हरित रेलवे के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मिशन मोड में काम चल रहा है।

यह भी पढ़ेंः World Environment day 2021: जानिए कैसे हुई पर्यावरण दिवस की शुरुआत, क्या है इस वर्ष की थीम और कोरोना काल में इसकी उपयोगिता

718 स्टेशनों को मिले ISO प्रमाण पत्र
भारतीय रेलवे ने बीते दो वर्ष में 600 से ज्यादा स्टेशनों को जबकि अब तक कुल 718 स्टेशनों को आईएसओ: 14001 प्रमाणपत्र दिए गए। ये आईएसओ: 14001 प्रमाण पत्र उन स्टेशनों को दिए जाते हैं जो पर्यावरण मानकों को अपनाने में खरे उतरे हैं।

यह भी पढ़ेंः Sun Halo: हैदराबाद के आसमान में सूरज के चारों ओर दिखा सतरंगी छल्ला, जानिए कब बनती है ऐसी स्थिति

राजधानी में रैपिड कॉरिडोर की शुरुआत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी अगले दो वर्षों में दिल्ली और मेरठ के बीच चलने वाली रैपिड रेल के लिए निर्माण के काम में तेजी आ गई है। दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के दिल्ली में एलेवेटेड सेक्शन का पहला खंभा बन चुका है, जो न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन के पास है।

एलेवेटेड आरआरटीएस सेक्शन सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन से शुरू होगा और न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन तक पहुंचने के लिए यमुना नदी पार करते हुए बारापुला फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरेगा। जिस खंभे को बनाया गया है, उसकी ऊंचाई 6.5 मीटर है।

पौधारोपण काम में तेजी
पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से रेलवे भी तेजी से काम कर रहा है। सिर्फ पूर्वोत्तर रेलवे ने हर वर्ष 8 से 10 लाख पौधा रोपण का लक्ष्य रखा है। खास बात यह है कि रेलवे स्टेशनों से लेकर रेलवे निवासों में रहने वाले रेल कर्मी भी पौधरोपण कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.