Header Ads

19 जून का इतिहास : आज दो देशों की बड़ी राजनीतिक हस्तियों का जन्मदिन, जानिए आज की ऐतिहासिक घटनाएं

नई दिल्ली। इस दुनिया में रोजाना कुछ ना कुछ अच्छा और बुरा घटित होता रहता है। कभी धरती तो कभी अंतरिक्ष में कुछ ऐसी घटनाएं घटती है जो हमेशा याद रहती है। इन घटनाओं को चाहकर भी हम कभी भूल नहीं सकते। कुछ ऐसी ही घटनाएं इतिहास के पन्नों में दर्ज होती हैं। जब इन घटनाओं को याद करते हैं तो इतिहास की खट्टी मीठी पुरानी यादें ताजा हो जाती है। ऐसे ही आज 19 जून का दिन भी इतिहास के पन्नों में बहुत कुछ सिमटा हुआ है। जानेंगे आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था। कौनसी बड़ी घटनाएं घटी थी, जो इतिहास के पन्नों दर्ज है। आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए। आइए जानते हैं 19 जून के दिन देश और दुनिया में क्या क्या घटित हुआ।

यह भी पढ़ें :— गुड न्यूज: बिना टेस्ट दिए बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, अब नहीं लगाने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर

राहुल गांधी और आंग सान सू ची का जन्म
आज के दिन यानी 19 जून, 1970 में भारत के प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म हुआ था। राहुल गांधी देश के प्रतिष्ठित गांधी-नेहरु परिवार के चौथी पीढ़ी के युवा राजनेता है, वे भारतीय संसद के सदस्य हैं। उन्होंने नेशनल यूथ यूनियन और राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के चेयरपर्सन के तौर पर भी काम किया है। आज ही के दिन म्यांमार में लोकतंत्र की स्थापना के लिए संघर्ष करने वाली आंग सान सू ची का जन्म हुआ था। म्यांमार की लौह महिला सू ची देश के राष्ट्रपिता आंग सान की पुत्री हैं जिनकी 1947 में राजनीतिक हत्या कर दी गई थी।

19 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:—

1269 : फ्रांस के राजा लुई ने सभी यहूदियों को एक खास बैज पहनने का हुक्म दिया।

1716 : मुगलों के अजेय होने का भ्रम तोड़ने वाले प्रसिद्ध सिख सैनिक बंदा सिंह बहादुर को बादशाह फरूखसियर के आदेश पर यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया गया।

यह भी पढ़ें :— एंटीबॉडी कॉकटेल लेने वाले 40 मरीजों पर दिखा असर, 24 घंटे में कोरोना के लक्षण ठीक होने का दावा

1843 : 'दास कैपिटल' के लेखक और समाजशास्त्री काल मार्क्स ने विवाह किया।

1910 : वाशिंगटन में पहला फादर्स डे मनाया गया।

1922 : डेनमार्क के भौतिक विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता आजे नील्स बोर का जन्म हुआ।

1931 : उत्तराखंड और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल सुदर्शन अग्रवाल का जन्म हुआ था।

1945 : म्यांमार में लोकतंत्र की अलख जगाने वाली आंग सान सू ची का जन्म।

1947 : मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रुश्दी का जन्म हुआ था।

1948 : भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह का जन्म 1948 को हुआ।

1948 : सोवियत संघ ने पश्चिमी बर्लिन की ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया।

1970 : पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म हुआ था।

1981 : भारत ने अपने भू स्थैतिक उपग्रह ऐपल का सफल प्रक्षेपण किया।

1991 : सोवियत संघ ने हंगरी को अपने कब्जे से आजाद किया।

1968 : मार्टिन लूथर किंग के नेतृत्व में आर्थिक न्याय के लिए 50,000 लोगों ने प्रदर्शन किया।

2005 : फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ्रे को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों की सूची में पहला स्थान दिया।

2007 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सूचना मंत्री के पद से मोहम्मद अली दुर्रानी को हटाया।

2008 : उत्तराखण्ड सरकार ने गंगा पर निर्माणाधीन 480 मेगावाट की पाला मनेरी व 380 मेगावाट की भैरोंधारी परियोजना को स्थगित किया।

2008 : गाजापट्टी में हिंसक संघर्ष रोकने के लिए इस्रायल व हमास के बीच युद्ध विराम समझौता लागू हुआ।

2012 : पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने 2012 में अवमानना के मामले में दोषी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी को पद पर बने रहने के लिए गत 26 अप्रैल से ही अयोग्य करार दिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.