Header Ads

16 जून का इतिहास : आज के दिन पहली बार रूसी महिला ने अंतरिक्ष में भरी उड़ान, जानिए आज की ऐतिहासिक घटनाएं

नई दिल्ली। इस दुनिया में रोजाना कुछ ना कुछ अच्छा और बुरा घटित होता रहता है। कभी धरती तो कभी अंतरिक्ष में कुछ ऐसी घटनाएं घटती है जो हमेशा याद रहती है। इन घटनाओं को चाहकर भी हम कभी भूल नहीं सकते। कुछ ऐसी ही घटनाएं इतिहास के पन्नों में दर्ज होती हैं। जब इन घटनाओं को याद करते हैं तो इतिहास की इतिहास की खट्टी मीठी पुरानी यादें ताजा हो जाती है। ऐसे ही आज 16 जून का दिन भी इतिहास के पन्नों में बहुत कुछ सिमटा हुआ है। जानेंगे आज के दिन देश और दुनिया में क्या हुआ था। कौनसी बड़ी घटनाएं घटी थी, जो इतिहास के पन्नों दर्ज है। आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए। आइए जानते हैं 16 जून के दिन देश और दुनिया में क्या क्या घटित हुआ।

 

यह भी पढ़ें :— गुड न्यूज: बिना टेस्ट दिए बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, अब नहीं लगाने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर

मिथुन चक्रवर्ती का जन्म, सिक्खों के 5वें गुरु अर्जुन देव का निधन
आज के दिन यानी 11 जून को 26 वर्षीय रूसी महिला लेफ्टिनेंट वलेंटीना तेरेशकोवा अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली यह दुनिया की पहली महिला थीं। वहीं, 2007 में सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं। इस दिन कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने का लाइसेंस 2008 में दिया गया। 11 जून को महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में 2012 को बस के खाई में गिरने से 30 लोगों की मौत हुई और 15 लोग घायल हुए। आज के दिन हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म हुआ। वहीं, सिक्खों के पांचवें गुरु गुरु अर्जुन देव का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें :— एंटीबॉडी कॉकटेल लेने वाले 40 मरीजों पर दिखा असर, 24 घंटे में कोरोना के लक्षण ठीक होने का दावा

16 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:—

1606 : जहांगीर के शासनकाल में सिक्खों के पाँचवें गुरु अर्जुन देव को लाहौर (पाकिस्तान) में यातना देकर मार डाला गया।
1779 : स्‍पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ जंग का आगाज कर दिया था।
1815 : नेपोलियन ने नीदरलैंड में लिग्नी की लड़ाई में प्रूसिया को पराजित किया।
1857 : मोरार का युद्ध समाप्त हुआ था।
1858 : प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।
1881 : ऑस्ट्रिया और हंगरी ने सर्बिया के साथ सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।
1890 : अमेरिका में दूसरा मैडिसन स्क्वाॅयर गार्डन 1890 को खोला गया।
1903 : फोर्ट मोटर कंपनी चालू हुई।
1910 : स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल सी.एम. पुनाचा का जन्म हुआ।
1911 : IBM कंपनी की स्‍थापना न्‍यूयॉर्क में हुई। पहले इसका नाम Computing-Tabulating-Recording Company था।
1920 : भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल महमूद अली ख़ाँ का जन्म हुआ।
1920 : हिन्दी फ़िल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार हेमन्त कुमार का जन्म हुआ।
1923 : साइबेरिया में याकुट विद्रोह और रूसी नागरिक युद्ध समाप्त हो गया।
1924 : चीन में वमपोआ सैन्य अकादमी की स्थापना हुई।
1925 : महान् स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास का निधन हुआ।
1924 : इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 30 रन पर आउट हो गई। इंग्लैंड ने मैच पारी और 18 रन से जीता था।
1931 : डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा का जन्म हुआ वो भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी थे।
1944 : प्रफुल्ल चंद्र राय का निधन हुआ वो भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, जिन्हें ‘रसायन विज्ञान का जनक’ माना जाता है।
1950 : हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म हुआ।
1963 : 26 वर्षीय रूसी महिला लेफ्टिनेंट वलेंटीना तेरेशकोवा अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली महिला थीं।
1979 : मुस्लिम ब्रदरहुड ने सीरिया में 62 शेखों को मौत के घाट उतारा।
1983 : छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की स्थापना 1983 में हुई।
1999 : थांबो म्बेकी दक्षिण अफ्रीका के दूसरे राष्ट्रपति चुने गए।
2001 : अमेरिकी राष्ट्रपति बुश की पांच दिवसीय यूरोप यात्रा रूस में समाप्त, पुतिन ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम का विरोध किया।
2006 : नेपाल में माओवादी अंतरिम सरकार में शामिल होने पर सहमत।
2007 : सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं।
2007 : एड्स पर जागरूकता फैलाने के लिए शिल्पा को सिल्वर स्टार अवार्ड से नवाजा गया।
2008 : मशहूर शायर वसीम बरेलवी को प्रथम फ़िराक़ गोरखपुरी पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 : कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने का लाइसेंस दिया गया।
2012 : चीन ने स्‍पेसक्राफ्ट Shenzhou 9 को लांच किया।
2012 : इराक की राजधानी बगदाद में कार बम विस्फोट में 32 लोग मारे गए।
2012 : बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया।
2012 : महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में बस के खाई में गिरने से 30 लोगों की मौत हुई और 15 लोग घायल हुए।
2013 : इराक में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोटों में 20 लोग मारे गए थे।
2015 : चार्ल्स कोरिया का निधन हुआ वो भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजक थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.