Header Ads

Chandigarh Night Curfew: चंडीगढ़ में बदला नाइट कर्फ्यू का समय, शाम 5 बजे बंद होंगी सभी दुकानें

चंडीगढ़। देश में कोरोना रके बढ़ते मामलों के बीच तमाम राज्य और केंद्र प्रशासित सरकारों द्वारा लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब चंडीगढ़ प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नाइट कर्फ्यू के समय ( Night Curfew Timing in Chandigarh ) को बढ़ा दिया है।

प्रशासन ने पंजाब एवं हरियाणा की तर्ज पर चंडीगढ़ में नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ाया है। नए आदेश के मुताबिक, अब चंडीगढ़ में शाम 5 बजे सभी दुकानें बंद हो जाएंगी और शहर में शाम के 6 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

यह भी पढ़ें:- तमिलनाडु में नाइट कर्फ्यू का पहला दिन: कई शहरों में दिखा असर, जल्द सिमटने लगा बाजार

हालांकि, आदेश में ये कहा गया है कि रात के 9 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की जा सकेगी। बता दें कि यह आदेश कल यानी गुरुवार (29 अप्रैल) से प्रभावी होंगे। नाइट कर्फ्यू के दौरान सभी गैर आवश्यक सेवाएं बंद रहेंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.