Header Ads

महाराष्ट्र में लॉकडाउन लागू होने को लेकर भाजपा प्रदेश प्रमुख ने कही बड़ी बात

पुणे। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के नए मामलों ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। वहीं महाराष्ट्र में सबसे अधिक नए मामले सामने आने के बाद से पूर्ण लॉकडाउन लगाने को लेकर कयास बढ़ गए हैं। वहीं अब इसको लेकर सियासत भी होती दिख रही है।

दरअसल, महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लॉकडाउन लगाए जाने को लेकर कहा है कि लॉकडाउन समस्या का समाधान नहीं है। मीडिया से बात करते हुए पाटिल ने कहा कि हम लॉकडाउन का विरोध करेंगे। यदि सरकार पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का ऐलान करती है तो लोगों के लिए एक विशेष पैकेज की घोषणा करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें :- बेकाबू कोरोना का कहर: महाराष्ट्र में लगा नाइट कर्फ्यू, मुंबई में कोरोना तोड़ रहा रिकॉर्ड

वहीं दूसरी तरफ, एक और भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद अमर सब्बल ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास समिति (MVA) सरकार पर आरोप लगाया कि कोरोना महामारी के दूसरी लहर को नियंत्रित करने में पूरी तरह से विफल रही है।

सब्बल ने आगे कहा कि कोरोना की दूसरी लहर ने महाराष्ट्र में तबाही मचाई है। इस समय लोगों की जान बचाना और राहत देना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य है कि ऐसा नहीं हो रहा है।

सीएम ने लॉकडाउन लगाने के दिए संकेत

आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनर महाराष्ट्र में पूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने को लेकर संभावनाएं बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों और कोविड-19 टास्क फोर्स के साथ बैठक में लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोग कोरोना के लिए जारी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में 40 हजार से ज्यादा नए केस मिले

मालूम हो कि देश के 8 से अधिक राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी देखी जा रही है। इनमें महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ शामिल है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के दर्ज कुल मामलों का 84.5 फीसदी इन राज्यों से है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में 68,020 नए मामले दर्ज किए गए हैं, इनमें से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 40,414 और फिर कर्नाटक में 3,082, जबकि पंजाब में 2,870 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,27,241 हो गई है। देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले पायदान पर है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.