Header Ads

दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया FIR तो बोलीं ग्रेटा थनबर्ग- ‘कोई धमकी मुझे डिगा नहीं सकती’

नई दिल्ली। भारत सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसान दिल्ली की सीमाओं पर पिछले 68 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन में उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटी का साथ मिला है। इनमें एक नाम जलवायु कार्यकर्ता किशोरी ग्रेटा थनबर्ग का भी है। दरअसल, ग्रेटा ने प्रदर्शनकारी किसानों के प्रति अपना समर्थन जताते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट के साथ कुछ ऐसे डाक्यूमेंट भी साझा किए थे, जिसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि वह किसान आंदोलन की आड़ में भारत के खिलाफ प्रोपोगेंडा चला रही हैं। अब देश के खिलाफ प्रोपोगेंडा फैलाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने उन पर FIR दर्ज किया है।

#FarmersProtest पर रिहाना-ग्रेटा लाईं भूचाल, तो देश भर में जलने लगी #IndiaTogether की मशाल

हालांकि, दिल्ली पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद भी ग्रेटा ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मैं अब भी किसानों के साथ खड़ी हूं और उनके शांतिपूर्वक विरोध का समर्थन करती हूं। नफरत, धमकी या मानवाधिकारों का उल्लंघन इसे बदल नहीं सकता है।’

 

प्रो-खालिस्तान से जुड़ी सामग्री भी मौजूद

बता दें इन सब के अलावा सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन से जुड़े कुछ पावर पॉइंट भी सामने आए हैं। पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में कनाडा के एनजी ओपोएटिक जस्टिस फाउंडेशन का लोगो लगा हुआ है। इतना ही नहीं फाउंडेशन की वेबसाइट पर किसानों से जुड़े कई प्रोपगैंडा मटेरियल भी मौजूद हैं। साथ ही इनके सोशल मीडिया साइट्स पर प्रो-खालिस्तान से जुड़ी सामग्री मिली है, जिसमें लिखा है भारत सरकार किसानों की जान ले रही है। सरकार किसानों के दमन के लिए 1984 में हुए दंगों जैसा ही इस बार भी कुछ कर सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.