Coronavirus: भारत में अब तक 98.5 लाख लोगों को लगी Vaccine, तीन करोड़ टेस्ट कराने वाला पहला राज्य बना UP

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया जूझ रही है और अब तक लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि कोरोना वैक्सीन के आ जाने और कई देशों में टीकाकरण की शुरूआत होने से इससे बचाव की उम्मीदें बढ़ गई है।

भारत में सबसे तेजी के साथ कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है। भारत में अब तक 98 लाख 50 हजार से अधिक लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि कोरोना टीकाकरण के मामले में दुनिया भर में भारत तीसरे स्थान पर है। भारत से आगे केवल अमरीका और इंग्लैंड ही है।

वैक्सीन पर राजनीति: भाजपा का बड़ा आरोप, कहा कोरोना वैक्सीन लौटाने की धमकी दे रहे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव

वहीं, कोरोना जांच भी तेजी से किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश भारत का पहला राज्य बन गया है, जहां 3 करोड़ से अधिक लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। बता दें कि भारत में हर दिन सैंकड़ों की संख्या में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 11,649 नए संक्रमण के मामले दर्ज किए गए, इसके साथ ही कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 9 लाख से अधिक हो गई है। इस महीने में नौवीं बार है जब कोरोना के कारण मरने वालों का दौनिक आंकड़ा 100 से नीचे रहा।

कुल 98,46,523 खुराकें दी गई 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक 2,10,809 सत्रों में कोरोना वैक्सीन की कुल 98,46,523 खुराकें दी गई हैं। इसमें 62,34,635 ऐसे स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्हें पहली खुराक दी गई है जबकि 4,64,932 ऐसे स्वास्थ्यकर्मी हैं जिन्हें दूसरी खुराक दी गई है। इनके अलावा अग्रिम मोर्चे पर तैनात 31,46,956 कर्मचारियों को पहली खुराक दी गई है। 

मंत्रालय के अनुसार, टीकाकरण अभियान के 34वें दिन गुरुवार के शाम छह बजे तक 10,159 सत्रों में एक दिन में कोविड वैक्‍सीन की 3,17,190 खुराकें दी गई। इनमें से 2,21,425 लोगों को पहली खुराक दी गई जबकि 95,765 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड वैक्‍सीन की दूसरी डोज दी गई।

11 राज्यों में 75 फीसदी से अधिक हुआ टीकाकरण

मंत्रालय के मुताबिक, देश के 11 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 75 फीसदी से अधिक टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें बिहार, त्रिपुरा, ओडिशा, लक्षद्वीप, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश हैं।

 

वहीं, सात राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 50 फीसदी से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है, जिनमें लद्दाख, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, नगालैंड और पुडुचेरी शामिल हैं। 10 राज्यों में सबसे अधिक टीकाकरण किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ शामिल हैं।अब आरोग्य सेतु एप से मिलेगी कोरोना वैक्सीनेशन की लाइव जानकारी, कोविन पोर्टल को किया कनेक्ट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.