Header Ads

पंजाब के मशहूर सिंगर सरदूल सिकंदर कोरोना से हारे जिंदगी की जंग, सीएम अमरिंदर ने निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली। देशभर में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब के मशहूर गायक सरदूल सिकंदर ( Sardool Sikander ) का बुधवार को देहांत हो गया। वह साठ साल के थे।
उन्होंने मोहाली के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। इसकी वजह से उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी। उनकी पत्नी अमर नूरी भी काफी प्रसिद्ध गायिका हैं।

सिकंदर की मौत से प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। साथी गायकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वह कोरोना संक्रमण पाए गए थे। तब से उनका इलाज चल रहा था।

शिरडी के साईं मंदिर में दर्शनों को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, जानिए क्या है नया शेड्यूल और नियम

सिकंदर की मौत से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। पंजाबी गायक एवं गीतकर हैप्पी रायकोटी ने सरदूल की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ओए मालका, एह की कहर कमाया।

गायिका मिस पूजा ने सरदूल सिकंदर की फोटो शेयर कर लिखा कि विश्वास नहीं हो रहा कि उस्ताद सरदूल सिकंदर हमें छोड़कर चले गए। परमात्मा उनकी आत्मा को अपने चरणों में जगह दे। रेस्ट इन पीस गुरुजी।
आपको बता दें कि सिकंदर के दो बेटे हैं। दोनों बेटे आलाप और सारंग सिकंदर भी गायकी के क्षेत्र में ही हैं।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर सरदूल सिकंदर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट किया कि महान पंजाबी गायक सरदूल सिकंदर के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। वे हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हुए थे और उसी के लिए उनका इलाज चल रहा था।

अब दिल्ली में आसान नहीं होगी एंट्री, इन पांच राज्यों से आने वालों को पूरी करना होगी ये खास शर्त

आपको बता दें कि पिछले महीने सिकंदर को किडनी में कुछ दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन इसी बीच वह कोरोना संक्रमित भी हो गए। इसके बाद से कोरोना का उनका इलाज चल रहा था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.