Header Ads

Weather Update: अगले चार दिन उत्तर और मध्य भारत में पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

नई दिल्ली। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी ( Snowfall ) का सीधा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत समेत अब मध्य भारत के इलाकों में ठिठुरन में इजाफा हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) की मानें तो अगले चार दिनों तक देश के इलाकों में सर्दी के सितम से राहत नहीं मिलेगी।

शीतलहर का प्रकोप देश के 15 से ज्यादा शहरों में मुश्किल बढ़ा सकता है। IMD के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के जम्मू-कश्मीर से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने से 26 जनवरी से शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं जोर पकड़ने लगेंगी। जो महीने अंत तक जारी रहने की संभावना है।

गणतंत्र दिवस पर भारती नौसेना पेश करेगी खास झांकी, जानिए देश की किस जीत को दर्शाया जाएगा

bbbb.jpg

सर्द हवाओं के बीच और लुढ़केगा पारा
उत्तर भारत इन दिनों कड़ाके की ठंड का सामाना कर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी उत्तर भारतवासियों को सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

पश्चिम विक्षोभ के चलते उत्तर भारत के साथ-साथ पश्चिमी भारत में भी सर्द हवाएं चलेंगी इससे कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। खास बात यह है कि शुक्रवार तक तापमान में चार डिग्री सेल्सियस गिरावट का अनुमान है।

आईएमडी के मुताबिक अगले चार से पांच दिन तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्‍तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने का पूर्वानुमान है। वहीं बिहार में अगले 2 दिन तक अधिक ठंड पड़ सकती है।

मध्य प्रदेश में चलेगी शीतलहर
सर्दी का सितम मध्य भारत के इलाकों में भी देखने को मिलेगा। यहां भी शुक्रवार यानी 29 जनवरी तक शीलतहर चलने के आसार बने हुए हैं। 10 से ज्यादा जिलों में पारा तीन से चार डिग्री तक लुढ़क सकता है।

इन इलाकों में शीतलहर के साथ छाया रहेगा कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, राजस्‍थान, उत्‍तर प्रदेश, सौराष्‍ट्र और कच्‍छ में शीतलहर चलने के आसार है। जबकि 29 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, बिहार, हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम में घना कोहरा छाया रह सकता है।

पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के साथ बारिश का सिलसिल जारी रहने के आसार बने हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में हिमपात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

कुफरी, भरमौर, केलोंग और कल्पा में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में बर्फबारी मध्यम स्तर की बारिश आगे भी हो सकती है। वहीं लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केन्द्र केलोंग राज्य का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है। जहां तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

रेल यात्रियों के लिए आई अच्छी खबर, भारती रेलवे नए साल की शुरुआत में ही देने जा रहा है ये बड़ी सुविधाय, जानिए क्या होगा फायदा

जम्मू-कश्मी में भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है। कुछ-कुछ इलाकों में हल्की बारिश ने मौसम को और ज्यादा सर्द बना दिया है। घाटी में कई इलाकों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.