Header Ads

Weather Update: दिल्ली में चार डिग्री तक पारा गिरने के आसार, देश के इन इलाकों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर आंख मिचौली खेल रहा है। यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर में आकाश में छाई घटा और शीत लहर ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुहाल कर दिया है। हालांकि दोपहर के समय निकलने वाली धूप से लोगों को जरूर थोड़ी राहत मिली हुई है। वहीं, रविवार को दिल्ली घने कोहरे की सफेद चादर में लिपटी रही। जिसकी वजह से कई स्थानों में लंबे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। इस बीच मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में अगले दो-तीन दिन तक शीत लहर चलने की संभावना जताई है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में पुरवाई हवा चलने की वजह से तापमान में सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। आईएमडी के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में मंगलवार तक तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि नॉर्थ एंव नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्र से मध्य प्रदेश की ओर से शीत लहर चलने की अधिक संभावना है। साहा ने बताया कि मध्य प्रदेश में सोमवार से तापमान में तीन-पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है।

इसके साथ ही दिल्ली में कोहरे के कारण सफदरजंग में विजिबिलिटी घटकर 200 मीटर और पालम में 100 मीटर रिकॉर्ड की गई। आईएमडी ने दिल्ली में अगले चार दिनों तक कोहरा छाए रहने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के कई इलाकों में भी कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम देखी गई। इसके साथ ही माउंट आबू में रात का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से भी नीचे खिसक गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.