Header Ads

Republic Day 2021: परेड में पहली बार दिखी बांग्लादेश सेना की टुकड़ी, जानिए इस बार क्या-क्या नया हुआ शामिल

नई दिल्ली। पूरा देश 72वां गणतंत्र दिवस ( Republic Day 2021 ) का जश्न मना रहा है। हर बार की तरह इस वर्ष भी 26 जनवरी के दिन देश का दम पूरी दुनिया देखी। रिपब्लिड डे परेड के दौरान तीन सेनाओं की ताकत का एक नमूना पेश किया जा रहा है। खास बात यह है कि कोरोना वायरस संकट के बीच इस बार का गणतंत्र दिवस में कुछ बदलाव जरूर किए गए हैं, लेकिन जोश और जज्बा वही है।

परेड में इस वर्ष पहली बार लद्दाख की झांकी देखने को मिली। आईए आपको बता दें कि इस बार क्या-क्या नया गणतंत्र दिवस की परेड में देखने को मिला।

जानिए क्या है वर्टिकल चार्ली फॉरमेशन, जिसके जरिए आसमान में दम दिखाएगा रफाल लड़ाकू विमान

लद्दाख की संस्कृति की झलक
पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड में लद्दाख की झांकी का प्रदर्शन किया गया। इस झांकी के जरिए लद्दाख की संस्कृति की झलक भी देखी गई । ये पहली बार होगा कि लद्दाख की झांकी राजपथ पर दिखेंगे तो दूसरे राज्यों की झांकियों में आपको सास्कृतिक विरासत का दीदार हुआ।

मोढेरा के सूर्य मंदिर की झलक
इस वर्ष परेड में पहली बार गुजरात की झांकी में मोढेरा के सूर्य मंदिर की झलक भी देखने को मिलेगी। ये मंदिर मेहसाणा जिले का प्राचीन मंदिर है, जिसे 1026 में चालुक्य राजवंश के राजा भीम ने बनवाया था।

पल्लव राजवंश के प्रसिद्ध मंदिर
गणतंत्र दिवस के मौके पर दक्षिण राज्य तमिलनाडु की झांकी में देश और दुनिया पहली बार पल्लव राजवंश के प्रसिद्ध समुद्रतटीय मंदिरों का दीदार कर रही है।

खत्म हुआ इंतजार, लॉन्च होगा FAU-G, जानिए कैसे होगा डाउनलोड और कौन से स्मार्टफोन यूजर्न नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

केदारधाम के दर्शन
राजपथ पर शक्ति के साथ-साथ भक्ति का भी प्रदर्शन होगा। उत्तराखंड यानी देवभूमि की झांकी में केदारखंड को दर्शाया जाएगा, जिसमें केदरानाथ धाम के दर्शन राजपथ पर लोगों कर सकेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.