Header Ads

कांग्रेस को जून तक नया अध्यक्ष मिलने की उम्मीद, CWC बैठक में लिया फैसला

नई दिल्ली। कांग्रेस में नए अध्यक्ष को लाने की तैयारी जोरशोर होने लगी है। अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अस्वस्थता के कारण पार्टी में नए अध्यक्ष की तलाश जल्द पूरी होने वाली है। पार्टी नेता केसी वेणुगोपाल के अनुसार संगठन चुनाव मई में कराने के लिए केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण ने सहमति दे दी है, लेकिन सभी सदस्यों ने मिलकर तय किया है कि सोनिया गांधी तय करें की कब चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि जून 2021 तक नया कांग्रेस अध्यक्ष मिलने की उम्मीद है। यह फैसला कांग्रेस वर्किंग कमेटी की अहम बैठक में तय किया गया है।

फुलटाइम कांग्रेस अध्यक्ष की मांग

गौरतलब है कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने को लेकर अनिच्छा जाहिर की है। वहीं सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की वजह से पार्टी में नए अध्यक्ष की तलाश जारी है। इससे पहले कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने खत लिखकर संगठन के लिए फुल टाइम अध्यक्ष की मांग की थी। 2019 लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद सोनिया गांधी को अंतरिम अघ्यक्ष बनाया गया था। तब से वे ही पार्टी की कमान संभाल रही हैं। मगर अब पार्टी के अंदर से एक सक्रिय अध्यक्ष की मांग तेज हो चुकी है।

हाल ही में इतिहासकार रामचंद्र गुहा अपने एक लेख में लिखा कि गांधी परिवार को अब कांग्रेस की राजनीति से अलग हो जाना चाहिए। गुहा के इस लेख पर मीडिया में बहस भी छिड़ी। कांग्रेस पार्टी के अंदर से ही गांधी परिवार से बाहर किसी व्यक्ति को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की बातें तेज हो गईं। लेकिन अब ऐसा लगने लगा है कि कांग्रेस चुनाव के जरिए किसी बाहरी व्यक्ति को भी पार्टी की कमान दे सकती है।

पिछले माह नाराज नेताओं से सोनिया ने की थी मुलाकात

कांग्रेस के 23 सीनियर नेताओं ने बीते साल सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने पार्टी में बड़े फेरबदल की बात कही थी। इन नेताओं में गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, भूपिंदर सिंह हुड्डा, मुकुल वासनिक और पृथ्वीराज चव्हाण जैसे नेता शामिल थे। इन नेताओं के साथ सोनिया गांधी ने सभी तरह के मुद्दों पर चर्चा की। इस बैठक में राहुल और प्रियंका भी शामिल हुए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.