Header Ads

West Bengal: भाजपा कार्यकर्ता की मौत पर मचा बवाल, TMC पर लगा हत्या का आरोप

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की बुधवार सुबह एक अस्पताल में मौत हो गई। उसे उत्तरी बंगाल के कूच बिहार जिले के तूफानगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भाजपा का यह कार्यकर्ता दो समुदायों के बीच हुई झड़प का शिकार हो गया। भाजपा का आरोप कि पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या टीएमसी ने की है।

मृतक कालाचंद कर्मकार भाजपा में एक पोलिंग बूथ स्तर के सचिव थे। भाजपा की कूच बिहार जिला इकाई के अध्यक्ष मालती रवा रे का आरोप है कि कर्मकार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अपराधियों ने मारा है।

रे का कहना है कि दो स्थानीय निवासी बिप्लब कर्मकार और परिमल बर्मन भी घायल हुए थे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता को बचाने की कोशिश की थी। भाजपा के दोनों कार्यकर्ता तुफानगंज अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

तुफानगंज पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि वह मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं हैं। उन्होंने बताया कि दो समुदायों के बीच यह झगड़ा हुआ था। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।

टीएमसी के जिला महासचिव अब्दुल जलील अहमद ने सफाई दी है कि इस टकराव की राजनीति से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। दो समुदायों के संगठन के बीच झगड़ा हुआ था। टीएमसी किसी भी तरह से इसमें शामिल नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.