Header Ads

Weather Update: पहाड़ों पर जोरदार बर्फबारी से लुढ़का पारा, हिमाचल के 8 जिलों में जारी हुआ अलर्ट

नई दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज ( weather update ) एक बार फिर करवट ले रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ( Snowfall ) के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है। कई इलाकों में पारा भी तेजी से लुढ़का है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को हिमपात होने की संभावना है। ऐसे में 8 जिलों में अलर्ट भी जारी किया गया है।

वहीं उत्तराखंड में भी बर्फबारी के बाद उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान गिरा है। उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक कई इलाकों में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।

देश के इन राज्यों में मंडराया चक्रवाती तूफान का खतरा, 15 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट हुआ जारी

de.jpg

जनजीवन हुआ प्रभावित
हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। शिमला, मनाली, कुल्लू समेत कई इलाकों में हिमपात के चलते जनजीवन पर इसका असर पड़ा है।
मनाली स्थित अटल टनल के उत्तर पोर्टल पर भी जोरदार बार्फबारी का असर दिखा है। लेह-मनाली हाईवे बंद हो गया है। टनल से आगे वाहनों को आवाजाही पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है।

बढ़ा शीतलहर का प्रकोप
कुल्लू और लाहौल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। शिमला सहित मनाली, भुंतर में बारिश से भी मुश्किल बढ़ी है। लाहौल घाटी सहित जिला कुल्लू की पार्वती घाटी, बिजली महादेव, मलाणा, लगघाटी, मनाली, बंजार व सैंज के ऊंचाई वाले क्षेत्रों बर्फबारी के बाद शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।

इन जिलों में ऐसा रहा तापमान
जिला तापमान
कांगड़ा 21.6
ऊना 21.0
बिलासपुर 19.5
हमीरपुर-नाहन 19.2
सोलन 18.6
सुंदरनगर 18.1
चंबा 17.8
मंडी 17.3
धर्मशाला 13.4
शिमला 12.2

भुंतर

11.3
डलहौजी 6.3
कल्पा 2.4
केलांग 0.8

उत्तराखंड में हिमपात से बढ़ी सर्दी
उत्तराखंड के भी कई जिलों बर्फबारी के बाद पारा लुढ़का है। कई इलाकों में तापमान 6 डिग्री से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक दो दिन में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली में टूटा 17 वर्ष का रिकॉर्ड
राजधानी दिल्ली में भी पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में इस बार ठंड का 17 वर्ष पुराना रिकॉर्ड टूटा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो 2003 के बाद से नवंबर में सबसे कम तापमान है।

इतनी कम उम्र में सांसद बन गए थे अहमद पटेल, अपनी इस खास विशेषता के चलते बनाई थी अलग पहचान

मौसम विभाग ने बुधवार को भी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। पहाड़ों में बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते दिल्‍ली में बारिश के आसार बने हुए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.