Header Ads

Karwa Chauth 2020: आज इतने बजे निकलेगा चांद, ये है पूजा का शुभ मुहूर्त

हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने पति परमेश्वर की लंबी उम्र की कामना करती हैं। महिलाएं रात को चांद देख और पूजा कर ही अपना व्रत खोलती हैं। 4 नवंबर यानी बुधवार को करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं इस बार करवा चौथ का चांद किस समय निकलेगा और क्या है पूजा करने का शुभ मुहूर्त।

करवा चौथ मुहूर्त (Karwa Chauth Muhurt)
पूजा मुहूर्त—5:33:28 से 6:39:14 तक

चांद उगने का समय (Chandrodaya time)-08:11:59 बजे

करवा चौथ पूजन विधि (Pujan Vidhi)
करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से पहले सुबह 4 बजे के बाद शुरू हो जाता है। इस दिन सरगी का खास महत्व होता है। सुहागिन महिलाएं सास से मिली सरगी खाकर व्रत की शुरुआत करती हैं। इस दिन महिलाएं रात में चांद निकलने तक निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन पूजा के लिए शाम के समय एक मिट्टी की वेदी पर देवी-देवताओं की स्थापना की जाती है। चांद निकलने से पहले थाली में धूप, दीप, चंदन, रोली, सिंदूर, घी का दिया रखकर पूजा की जाती है। इस दिन महिलाएं करवा चौथ की व्रत कथा सुनती हैं। इसके बाद चांद निकलने पर महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं, पूजा करती हैं और पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत खोलती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.