Header Ads

अरब सागर में नाव डूबने से 6 मछुआरे लापता, 16 को बचाया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली। कर्नाटक में मंगलुरु तट से दूर अरब सागर में गहरे समुद्र में आज सुबह मछली पकडऩे वाली एक नाव के डूबने से 6 मछुआरे लापता हो गए हैं। घटना के समय नाव पर कुल 22 मछुआरे सवार थे। 16 मछुआरों को बचा लिया गया है। खोज और बचाव अभियान चल रहा है। जानकारी के अनुसार सभी मछुआरों को समुद्र से बाहर बुला लिया गया है। सभी को कहा गया है कि जब तक बचाव अभियान पूरा नहीं हो जाता तब तक कोई समुद्र में नाव लेकर ना जाए।

जानकारी के अनुसार मंगलुरु तट से दूर आज सुबह अरब सागर में गहरे समुद्र में मछली पकडऩे वाली एक नाव के डूबने से 6 मछुआरे लापता। नाव में कुल 22 मछुआरे सवार थे। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम पहुंची और 16 को बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार रेस्क्यू टीम की ओर से खोज और बचाव अभियान चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार बाकी लोगों को भी बचा लिया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.