Harish Salve ही नहीं इन मशहूर हस्तियों ने भी रिटायरमेंट की उम्र में रचाई शादी, लिस्ट में डोनाल्ड ट्रम्प भी

नई दिल्ली। नाम उम्र की सीमा हो, ना प्रेम का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन...1981 में आई फिल्म 'प्रेम गीत' का ये गाना तो आपने सुना ही होगा। सच है प्यार करने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती और ना ही कोई बंधन। क्योंकि इसमें सिर्फ मन का हुकूम चलता है। कुछ ऐसा ही हुकूम देश-दुनिया की जानी मानी हस्तियों के मन पर भी चला। वो हुकूम था अपने प्यार का। इस प्यार को उन्होंने उम्र के दूसरे पड़ाव यानी वो अवस्था जिसमें आमतौर पर लोगों को रिटायर्ड मान लिया जाता है।
लेकिन दुनिया की इन जानीमानी हस्तियों ने मन के आगे उम्र की सीमा और हर बंधन को बौना साबित कर दिया। हाल में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ( Harish Salve )ने 65 वर्ष की उम्र में अपनी ब्रिटीश दोस्त कैरोलिन के साथ लंदन के चर्च में दूसरी शादी रचा ली।
बिहार चुनाव का दूसरा चरण आरजेडी के लिए बहुत अहम, जानें क्यों बढ़ी चिंता
उम्र के इस पड़ाव में दूसरी शादी रचाने वाले हरीश साल्वे अकेले नहीं हैं। उन्हीं की तरह अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ( Donald Trump ) समेत ऐसी कुछ और भी मशहूर हस्तियां हैं जिन्होंने उम्र की सीमा को दरकिनार करते हुए अपने मन की सुनी।

शशि थरूर ने कनाडा की सुनंदा से रचाई सादी
पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने अपनी कनाडा की दोस्त सुनंदा पुष्कर से 54 की उम्र में विवाह रचाया। शशि थरूर की यह तीसरी शादी थी। उनकी पहली शादी तिलोत्तमा मुखर्जी से हुई थी, जिसके बाद उन्होंने कनाडा की क्रिस्टा जाइल्स से विवाह किया था। जबकि तीसरी शादी 48 वर्षीय सुनंदा पुष्कर से की। ये सुनंदा की भी तीसरी शादी थी। दोनों का विवाह थरूर के पैतृक नगर पलक्कड़ में हुआ।

दिग्विजय ने रचाया अमृता से विवाह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विज सिंह ने पहली पत्नी आशा सिंह के निधन के बाद 2015 में दूसरी शादी रचाई। दिग्विजय अपने से करीब आधी उम्र की टीवी पत्रकार अमृता से विवाद के बंधन में बंधे।
रूपर्ट मर्डोक की चौथी शादी
मीडिया संस्थान न्यूज कॉर्प के प्रमुख और ब्रितानी अखबार 'द टाइम्स' और 'द सन' के प्रकाशक 84 वर्षीय मर्डोक ने सुपर मॉडल और अभिनेत्री जेरी हॉल से शादी की। ये उनकी चौथी शादी थी। 59 वर्षीय जेली हॉल का ये दूसरा विवाह था। मर्डोक ने 2013 में अपनी तीसरी पत्नी वेंडी डेंग को तलाक दे दिया था।

डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी उम्र की दूसरे पड़ाव में अपनी चाहत को परवान चढ़ाया। उन्होंने मेलानिया से 7 साल डेट करने के बाद 2005 में शादी रचाई। मेलानिया और डोनाल्ड ट्रंप एक दूसरे के साथ 1998 से रिलेशनशिप में थे। मेलानिया डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर से 8 साल छोटी हैं। ट्रम्प 59 की उम्र में मेलानिया से विवाह के बंधन में बंधे थे।
ब्रिटेन में बढ़ रहा चलन
60 की उम्र के बाद भी शादी रचाने को लेकर ब्रिटेन में चलन बढ़ रहा है। ब्रिटेन के कार्यालय नेशनल स्टैटिस्टिक्स द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के मुताबिक 2004 के बाद 2012 में 60 की उम्र में हुई शादियों में 5 फीसदी बढ़ोतरी दिखी। वहीं साठ के दशक में दूल्हे की संख्या में 2011-12 में 25 फीसदी का इजाफा हुआ, जबकि उसी उम्र की दुल्हन 21 फीसदी बढ़ीं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment