Header Ads

करवाचौथ 2020: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार गिफ्ट, जीवन हमेशा रहेगा खुशहाल

नई दिल्ली। करवा चौथ का पर्व (Karwa Chauth Festival) पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनया जाता है। इस बार करवा चौथ व्रत 4 नवंबर को रखा जाएगा जिसमें हर सुहागिन महिलांए अपने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। और पूरी श्रृद्धा के साथ इस व्रत का पालन करती हैं। दिन-रात पत्नि के द्वारा की जाने वाली इस तपस्या को देखकर हर पति को चाहिए, की जब वह व्रत को तोड़े तो उसके सामने ऐसा उपहार रख दें कि पत्नि खुशी से पागल हो जाए। पर क्या आप जानते है कि इस खुशी को हमेशा यूं ही बरकरार रखने के लिए करवा चौथ (Karwa Chauth) पर यदि पति अपनी पत्नि को राशि के अनुसार उपहार देते हैं तो इससे ना केवल उनका दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है बल्कि उनका एक- दूसरे के प्रति प्रेम हमेशा बना रहता है।

मेष

यदि आप अपनी पत्नि का प्यार हमेशा पाना चाहते है तो जो भी आप गिफ्ट दे रहे है उसका चयन राशि के अनुसार करें। जैसे यदि आपकी पत्नि मेष राशि की है तो आप उन्हें लाल रंग के कपड़े, मूंगे की अंगूठी , इलैक्ट्रानिक आइट्मस आदि उपहार में दे सकते हैं। जो ज्यादा पैसे खर्च नही कर पा रहे है वो अपनी पत्नी को तांबे से बनी वस्तुएं भी उपहार में दे सकते हैं। यदि आप अपनी पत्नी को करवा चौथ के दिन ये गिफ्ट देते हैं। तो आपका दापंत्य हमेशा सुखमय रहेगा।

वृषभ राशि

यदि आपकी पत्नि की वृषभ राशि है तो इस राशि वाली महिलाओं को उनके पति के द्वारा करवा चौथ के दिन चांदी या डॉयमंड से बनी कोई वस्तु, इत्र, परफ्यूम, उपहार में देना चाहिए। इसके अलावा इस राशि की पत्नियों को रेशमी रंग की साड़ी उपहार में दे तो फिर क्या कहने। इससे दोनों के बीच का प्रेम हमेशा बना रहेगा।

मिथुन राशि

अगर आपकी पत्नी की मिथुन राशि है तो आप उन्हें हरे रंग के वस्त्र , पन्ने से बनी कोई चीज उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी पत्नी को मोबाइल भी गिफ्ट कर सकते हैं। यदि आप अपनी पत्नी को इनमें से कोई भी गिफ्ट देते हैं तो आप और आपकी पत्नि के बीच में प्रेम का रिश्ता और भी ज्यादा गहरा होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाली पत्नियों को करवा चौथ के दिन उनके पति चांदी से बनी वस्तुएं जैसे पायल, बिछिया आदि उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा इस राशि के लोग अपनी पत्नि को क्रिम कलर की साड़ी भी गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा जिनके बीच थोड़ी थोड़ी बातों में झगड़ा होता है तो ऐसी उपहार देने से आपके बीच एक अलग तरह का परिवतर्न देखने को मिलेगा। आप और आपकी पत्नि के बीच में मानसिक स्थिरता आएगी।

सिंह राशि

यदि आपकी पत्नि की राशि सिंह है तो आप उन्हें करवाचौथ पर गोल्डन कलर की घड़ी, तांबे से बनी कोई वस्तु आदि गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी पत्नी को केसरिया रंग के वस्त्र भी उपहार में दे सकते हैं। यदि आप ऐसा करते हैं तो आप और आपकी पत्नी के बीच में दूरियां कम होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि की पत्नियों को उनके पति इस दिन बाहर घूमाने के लिए ले जाऐएं। और यदि आप कोई उपहार देकर खुश करना चाहते है तो उन्हें आप हरे रंग की साड़ी,चूड़ियां आदि भी गिफ्ट में दे सकते हैं। ऐसा करने से आपके दांपत्य जीवन में रोमांस जाग्रत होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.