वीडियो राशिफल : मंगलवार को आय वृद्धि के साथ ही यश, सफलता बढ़ने के भी है योग, जानें क्या कहती है आपकी राशि

आज अश्विन माह ( अधिकमास ) के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि ( 09:30 PM तक फिर सप्तमी ) व दिन मंगलवार ( 22 September 2020, Monday ) का है। इस दिन अनुराधा नक्षत्र ( 07:19 PM तक फिर ज्येष्ठा ) रहेगा।

आज का राशिफल : Today Rashifal - 22 September 2020, tuesday...

1. मेष राशि :- नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। विरोधी आपकी छवि खराब करेंगे। परिवार के सदस्यों की प्रगति होगी। वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे। अपने स्वभाव में नम्र और सहज बनें।

2. वृषभ राशि :- आज आप की महत्वता लोगों को पता चलेगी। यश, सफलता मिलेगी। निर्माण कार्य में रुके काम पूरे होने के योग हैं। परिवार में किसी चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

3. मिथुन राशि :- कारोबार में विश्वासप्रद वातावरण रहेगा। नौकरी में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में कार्य की प्रशंसा होगी। किसी सरकारी कार्य के न होने से व्याकुल रहेंगे। पिता का मार्गदर्शन मिलेगा।

4. कर्क राशि :- आज आपके महत्व को स्वीकार किया जाएगा। सुखद और सफल यात्रा के योग बनेंगे। योग्यता, अनुभवों का लाभ मिलेगा। परिवार में समस्या रह सकती है।

5. सिंह राशि :- नौकरी के लिए बेहतर प्रस्ताव आएंगे। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। सुख साधनों में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि होगी।

6. कन्या राशि :- अपनी जिद के कारण आप अपना नुकसान कर बैठेंगे। बहनो से अनबन हो सकती है। पारिवारिक चिंता से मन खिन्न रहेगा। अधिक खर्च न करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। प्रेम प्रसंग के चलते मन प्रसन्न रहेगा।

7. तुला राशि :- आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। कॅरियर में मेहनत के बावजूद आप को सफलता न मिलने से तनाव रहेगा। लेकिन,मानसिकता बदलने से स्थिति बनेगी। पारिवारिक आयोजनों में सहभागिता करेगे।

8. वृश्चिक राशि :- दिन मंगलकारी रहेगा। नए नियमों का पालन करेंगे। श्रेष्ठजनों से भेंट होगी। नई योजनाओं से लाभ होगा।परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। संतान सुख मिलेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। कर्ज से मुक्त होने में समय लगेगा।

9. धनु राशि :- कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होने के आसार हैं। महत्वपूर्ण कामों से लाभ के योग हैं। ध्यान रखें जिनसे आप चाहते हैं कि पे आप को प्रेम करें इसके लिए पहले आप को उन्हें प्रेम देना होगा, क्योंकि प्रकृति का नियम हे जो बोया हे वहीं निकलेगा।

10. मकर राशि :- लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। कार्यस्थल पर आप के द्वारा किए कार्यों से सहकर्मियों को ईर्ष्या होगी। परिवार में उत्तरदायित्व की पूर्ति कर पाएंगे।

11. कुम्भ राशि :- संपत्ति के क्रय विक्रय से लाभ होगा। नौकरी करने वालों से अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेगा। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी। नए दोस्त बनेंगे।लेकिन, वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही अपने विचारों पर संयम रखें।

12. मीन राशि :- कार्यक्षमता में कमी आएगी। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। पूछपरख बढेगी। आज अपनों से दुरिया खत्म करें। क्योंकि जिंदगी में यह हुनर भी आजमाना चाहिये जंग अगर अपनों से हो तो हार जाना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.