Header Ads

आज का राशिफल : 12 सितंबर राशिफल | ऐसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें क्या कहती है आपकी राशि?

आज साल 2020 के सितंबर का 12वां दिन यानि 12 सितंबर 2020 को शनिवार saturday का दिन है। शनि को न्याय का देवता भी माना जाता है। वहीं कुंडली में शनि को दुख का कारक माना गया है। इनका रंग काला रत्न नीलम है। इस दिन के कारक देव स्वयं शनिदेव हैं। वहीं इस दिन हनुमान जी व देवी मां की पूजा का भी विधान है।

आज का विशेष : Today's Special 12 September 2020...
आज अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि ( 04:13 AM, सितंबर 13 तक ) व दिन शनिवार ( 12 September 2020, saturday ) का है। इस दिन आर्द्रा नक्षत्र ( 04:25 PM तक फिर पुर्नवसु) रहेगा।

12 सितंबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : 11:29 AM − 12:19 PM
: अमृतकाल : 06:00 AM से 07:40 AM

12 सितंबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 11:29:09 से 12:18:38 तक
: राहुकाल - 08:48:23 से 10:21:08 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 12 सितंबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

आज का राशिफल : Today Rashifal - 12 September 2020, saturday...

1. मेष राशि -
अनुकूल समय का निर्माण होने से मानसिक तनाव में राहत मिलेगी। लेकिन, आत्मविश्वास में बहुत कमी के कारण कोई भी फैसला आप स्वयं के बलबूते पर नहीं ले पा रहे हैं, यदि ले भी रहे हैं तो नुकसान हो रहा है। अत: आत्मविश्वास में वृद्धि के लिए हर रोज सूर्य को जल चढ़ाएं।

2. वृषभ राशि -
दिन ठीक नहीं है। आज अतिथियों के आगमन की संभावना के बीच रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। भवन कारखाने की मरम्मत पर धन खर्च होने के साथ ही पूजा पाठ में मन लगेगा।

3. मिथुन राशि -
विवाह चर्चाओं में सफल होंगे। लेकिन, व्यापार में समय पर फैसला न ले पाने से नुक्सान होगा। सुख साधनों पर खर्च होगा। पुराने निवेश से लाभ की संभावना है। लोन सम्बंधित समस्या का निदान होगा।

4. कर्क राशि -
नए व्यापारिक अनुबंध के बीच आज कार्य कुशलता से सभी का दिल जीत लेंगे। भाई बहनों का साथ मिलेगा। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं, तो जल्द पूरा होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।

5. सिंह राशि -
प्रतियोगी परीक्षा में सफल होंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय व्यस्तता वाला है। राजनैतिक नए संबंध बनेंगे जो लाभप्रद रहेगे। निजी संबंधो में मतभेद हो सकते हैं। सफ़ेद वस्तु का दान करें, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

6. कन्या राशि -
दिन की अनुकूलता के चलते लंबे समय से अटके कार्य होंगे। किसी से मन की बात कहने क अवसर मिल सकता है। लेकिन, विदेश जाने में अवरोध आ सकते हैं। विद्युत उपकरण खरीदने के योग है।

7. तुला राशि -
उल्लास उमंग के साथ दिन की शुरुआत के चलते पारिवारिक माहौल खुशनुमा होगा। किसी के उत्तर का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, तो स्नेह प्रस्ताव प्रतिकूल होगे। लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।

8. वृश्चिक राशि -
समय रहते कार्यों को पूरा करें। काम की अधिकता रहेगी। धन लाभ संभावना के बीच व्यर्थ चिंता न करें। भाइयों का साथ मिलेगा।

9. धनु राशि -
मन अशांत रहने के बाद दोपहर के बाद स्थिरता आएगी। संतान के प्रति सजग रहेंगे। पूंजी निवेश से लाभ होगा। भूमि भवन के अटके मामले आज भी पूरे नही हो पाएंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

10. मकर राशि -
व्यापार में लाभ के योग के बीच कोई महत्वपूर्ण योजना बन सकती हैं। वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों के व्यवहार से परेशान होंगे। धार्मिक रूचि में वृद्धि होगी। सर्दी से ग्रसित रहेंगे।

11. कुम्भ राशि -
आर्थिक पक्ष मजबूत होने के बावजूद आपके चिढचिढ़े व्यवहार से पूरे घर का माहौल ख़राब रहेगा। ध्यान रहे अपने व्यवहार में नरमी न लाए तो आप अकेले रह जाएंगे। आपको दूसरों की भावनाओं को समझना होगा।

12. मीन राशि -
विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक यात्रा आनंदमय रहेगी। नए मित्र बनेंगे। पुराना कर्ज आज उतर सकता है। रचनात्मक कार्यो में रूचि बढ़ने के बीच कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे, जिसके कारण आप झूठे आरोपों में फंस सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.