Header Ads

अगस्त 2020 में ग्रहों की चाल और इसका आपके ऊपर क्या पड़ेगा असर, जानिए यहां

अगस्त 2020 शुरू हो चुका है, ऐसे में इस माह में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ग्रहों की चाल में परिवर्तन के कारण सभी राशियों पर इसका कुछ न कुछ असर जरूर पड़ता है।

ज्योतिष के जानकार सुनील शर्मा के अनुसार जहां शुक्र ग्रह 1 अगस्त को मिथुन राशि में व बुध 2 अगस्त को कर्क राशि में परिवर्तन कर गए हैं। इसके अलावा मंगल और सूर्य का राशि परिवर्तन भी इसी महीने में होगा। जबकि अब 9 अगस्त से बुध अस्त हो जाएंगे। इसके बाद वे 17 सितंबर से अस्त अवस्था में ही सिंह राशि में गोचर करने लगेंगे।

ऐसे समझें ग्रहों का गोचर…
शुक्र: शुक्र ग्रह का 1 अगस्त दिन शनिवार को सुबह 05:29 बजे मिथुन राशि में प्रवेश किया। अब 1 सितंबर,मंगलवार तक दिन में 02:18 AM बजे तक शुक्र इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद कर्क राशि में चले जाएंगे।

बुध: इस ग्रह का राशि परिवर्तन 2 अगस्त को हो गया है। यह इस दिन 03:23 बजे कर्क राशि में चले गए और 17 अगस्त 08:18 बजे तक यह इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद 17 अगस्त को बुध सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिसका समय 08:36 AM रहेगा। वहीं 2 सितंबर दिन बुधवार को 12:11 PM पर बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

मंगल: 16 अगस्त2020, रविवार की शाम 07:21 PM पर मंगल मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जो 4 अक्टूबर रविवार 09:10 AM तक इसी राशि में रहेंगे। अभी मंगल मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

सूर्य: 16 अगस्त 2020, रविवार को सूर्य शाम 07:27 PM बजे सिंह राशि में चले जाएंगे। 16 सितंबर तक ये इसी राशि में विराजमान रहेंगे। सूर्य सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं।

चंद्र तारा अस्त: 18 अगस्त मंगलवार को 11:42 AM बजे से लेकर 20 अगस्त गुरुवार 03:35 AM बजे तक मून तारा अस्त रहेगा।

ग्रहों की चाल का आप पर असर: राशि के अनुसार
पंडित शर्मा के अनुसार अगस्त 2020 में हो रहे ग्रहों के राशि परिवर्तन के चलते सिंह, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना शानदार रहने वाला है।

इस दौरान इनका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। वहीं स्वास्थ्य के लिहाज से भी महीना ठीक ठाक रहने वाला है।

जबकि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मकर वालों को इस महीने कॅरियर लाइफ से लेकर स्वास्थ्य और लव लाइफ में भी सतर्क रहने की जरूरत होगी। साथ ही वाणी पर विशेष संयम बरतना होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.