Header Ads

Mumbai समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतवानी, Assam में बाढ़ का प्रकोप, लाखों लोग प्रभावित

नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना वायरस ( coronavirus in India ) संकट के बीच बारिश ( Heavy Rain ) और बाढ़ ( Flood ) का कहर भी शुरू हो गया। देश के कई राज्यों में लगातार तेज बारिश ( Heavy Rain in Many States ) हो रही है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ ( Flood in Assam ) का प्रकोप जारी है, जिसके कारण लाखों लोग प्रभावित हो गए हैं। मुंबई ( Rain in Mumbai ) में लगातार बारिश हो रही है। आर्थिक राजधानी में बारिश को लेकर क्या स्थिति है, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि मौसम विभाग (IMD) को यहां ऑरेंज अलर्ट में संशोधित करते हुए रेल अलर्ट ( Red Alert in Mumbai ) जारी करना पड़ा। मुंबई के अलावा उत्तर भारत के कई इलाकों में भी लगातार बारिश हो रही है। वहीं, बिहार ( Weather in Bihar ) में भी बाढ़ का खतरा लगातार मंडरा रहा है।

Mumbai में रेड अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक ( Weather forecast ), महाराष्ट्र ( Mahabharat Weather Forecast ) के कई इलाकों में अभी जोरदार बारिश होगी। विभाग का कहना है कि मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में अगले 18 घंटों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इससे पहले बुधवार को महालक्ष्मी, राम मंदिर, सांताक्रूज, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पूर्व, वर्ली स्टेशनों पर जोरादार बारिश हुई। बताया जा रहा है कि IMD ने यहां 10 सेमी. से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड दर्ज की है। इतना ही नहीं कई स्थानों पर भारी बारिश हुई है। इतना नहीं बारिश के कारण कई जगहों पर जलजामव हो गया है और लोगों को भारी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में मॉनसून ( Monsoon in Mumbai ) अभी अपना असर दिखाएगा और अच्छी बारिश होगी। अगले छह घंटे के लिए यहां रेड अलर्ट जाारी किया गया है।

Delhi-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज

मुंबई के अलावा अब दिल्ली-एनसीआर ( Delhi Ncr Weather Forecast ) में भी मौसम का मिजाज बदल रहा है। तपती गर्मी से अब दिल्लीवासियों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग ( IMD Alert ) का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी। IMD के मुताबिक, गुरुवार से लेकर शनिवार तक मॉनसून अपना असर दिखाएगा और यहां भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 30 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

देश के कई इलाकों में बारिश का कहर

इधर, बिहार ( Bihar ) और झारखंड ( Jharkhnad ) में भी लगातार बारिश हो रही है। झारखंड में पिछले कुछ दिनों में काफी बारिश हुई है। अच्छी बारिश से किसानों में खुशी लहर है। धान की रोपाई जोर-शोर से चल रही है। कयास लगाया जा रहा है कि 31 अगस्त तक 90 फीसदी तक धान रोपाई हो जाएगी। वहीं, लगातार बारिश के बाद बिहार में मौसम करवट ले रही है। अगले 72 घंटे तक यहां बारिश नहीं हो सकती है। तापमान में मामूली सी बढ़त होगी। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कुछ इलाकों में वज्रपात गिरने के भी आसार हैं। वहीं, कुछ इलाकों में बाढ़ ( Flood in Bihar ) का खतरा भी मंडरा है। राजस्थान, गुजरात, गोवा, कर्नाटक, सूरत, में भी भारी बारिश की संभावन जताई गई है। वहीं, उत्तराखंड के देहरादून समेत कई इलाकों में भी बारिश हो सकती है। चंडीगढ़, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

असम में बाढ़

पूर्वोत्तर राज्य असम ( Flood in Assam ) में बारिश के कारण बाढ़ का प्रकोप जारी है। बाढ़ ( Flood ) के कारण अब तक 36 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, अब तक 92 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि 33 में से 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इसके अलावा 66 पशुओं की भी मौत हुई है। ब्रह्मपुत्र समेत आठ नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.