Header Ads

मास्क पहने Melania Trump का फोटो वायरल, लाखों जान जाने के बाद गंभीर हुआ ट्रंप परिवार

वॉशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) कोरोना महामारी को लेकर हमेशा से बेपरवाह दिखे हैं। बीते कई महीनों से वह इस बीमारी को हल्के में लेते रहे हैं। यहां तक की उन्होंने कई सार्वजनिक जगहों पर मास्क केे साथ कोई एहतियात नहीं बरता हैै। मगर अचानक कुछ दिनों में से वह और उनके परिवारिक सदस्य बदले—बदले से नजर आ रहे हैं। शनिवार को एक अस्पताल के दौरे के दौरान वे मास्क पहने दिखाई दिए। वहीं उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) ने एक वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वे मास्क पहने दिखाई दे रहे हैं।

मेलानिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मैरी एलिजाबेथ हाउस (Mary Elizabeth House) की यात्रा का एक वीडियो पोस्ट किया है, इसमें वह मास्क पहने दिखाई दे रही हैं। अपने ट्वीट में यात्रा के बारे में उन्होंने लिखा कि मैरी एलिजाबेथ हाउस के कर्मचारियों, माताओं और बच्चों के साथ समय बिताकर अच्छा लगा। इसे जानकर खुशी हुई कि मैरी एलिजाबेथ हाउस परिवारों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे कमजोर महिलाओं एवं उनके बच्चों को आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान मिलती है।

सूत्रों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि ये बदलाव अमरीका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को देखते हुए आया है। ट्रंप परिवार अब नहीं चाहता है कि वह किसी विवाद में रहे। इसके पीछे राजनीतिक फायदा बताया जा रहा है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए अमरीकी राष्ट्रपति ऐसा नहीं करना चाहते, जिससे उनकी उनकी छवि प्रभावित हो।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार ट्रंप बार—बार चेतावनी को नजरंदाज कर रैली आयोजित रहे हैं। इसके नकारात्मक परिणाम सभी ने देखें, लिहाजा अब वे यह दर्शाना चाहते हैं कि उनके लिए भी नियमों का पालन कितना अहम है जितना कि आम जनता के लिए है। वैसे भी कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के लिए उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

अब तक अमरीका कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। अमरीका के इस हाल के लिए बहुत हद तक राष्ट्रपति ट्रंप खुद जिम्मेदार हैं। वे शुरुआत से ही कड़े उपायों का विरोध करते रहे हैं। लॉकडाउन को न लगाने की वकालत करते रहे हैं। उन्होंने खुद भी अनगिनत बार नियमों की अनदेखी की है और उनका परिवार भी इसमें पीछे नहीं रहा है। अमरीका में बीते 24 घंटे में करीब 60 हजार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अमरीका में अब तक 3,263,073 कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं 134,659 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.