देश के कई राज्यों में फिर लागू हुआ Lockdown, अब सब्जी-किराना की दुकानें भी रहेंगी बंद
नई दिल्ली।
देशभर में कोरोना ( coronavirus ) का कहर जारी है। संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। देश में कोरोना के 8 लाख से ज्यादा केस ( Covid-19 Cases ) आ चुके हैं। जबकि, 21836 लोगों की मौत हुई है। कई राज्यों में कोरोना ( Coronavirus Update ) से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की लिस्ट में महाराष्ट्र ( Coronavirus in Maharashtra ) टॉप पर बना है।
यहां पिछले 24 घंटे में 7862 केस सामने आए। यहां मृतकों की संख्या 10 हजार के करीब पहुंच चुकी है। यही वजह है कि अब कई राज्यों में लॉकडाउन ( Lockdown Again ) फिर लौट आया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, केरल, असम समेत कई राज्यों में लॉकडाउन ( Lockdown Imposed ) की घोषणा हो चुकी है। इस बार में लॉकडाउन में और सख्ती बरती जा रही हैं। असम में सब्जी, किराने की दुकानें भी बंद की गई है।
उत्तर प्रदेश में 55 घंटे का लॉकडाउन ( Lockdown in UP )
उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते कहर के बीच शुक्रवार रात 10 बजे से लॉकडाउन की शुरुआत हो गई है, जो 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। 55 घंटे के इस लॉकडाउन में जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी, लेकिन गांव व शहरों में बाजार, सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों को बंद रखा जाएगा। इस दौरान सार्वजनिक वाहनों के साथ रोडवेज की बसें नहीं चलेंगी। हालांकि, राष्ट्रीय और स्टेट हाईवे पर वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। साथ ही लॉकडाउन के दौरान प्रभावित इलाकों में सैनिटाइजेशन का काम किया जाएगा। वहीं, मऊ के जिलाधिकारी ने जिले में 15 दिन का लॉकडाउन लगाया है।
देशभर में बेकाबू Corona का कहर जारी, 3 दिन में बढ़े 1 लाख मरीज
बिहार में 16 जुलाई तक संपूर्ण लॉकडाउन ( Lockdown in Bihar )
बिहार की राजधानी पटना में भी लॉकडाउन की घोषणा हो गई है। यहां 10 से 16 जुलाई तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। बता दें कि पटना में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। हालांकि, यहां जरूरी सेवाएं शुरू रहेंगी और लोग किराना, दूध आदि सामान खरीद सकेंगे।
मध्य प्रदेश में हर रविवार को लॉकडाउन ( Lockdown in MP )
मध्य प्रदेश में भी कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। राज्य सरकार ने फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। अब हर रविवार को पूरे मध्य प्रदेश में लॉकडाउन होगा। स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य गतिविधियों पर रोक रहेगी।
केरल में ट्रिपल लॉकडाउन की घोषणा ( Lockdown in Kerala )
केरल सरकार ने पिछले रविवार को राजधानी तिरुवनंतपुरम में ट्रिपल लॉकडाउन की घोषणा की थी। सोमवार से शहर में ट्रिपल लॉकडाउन लागू हो गया। बता दें कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने तिरुवनंतपुरम के निगम क्षेत्र (शहर की सीमा) में एक हफ्ते का सख्त लॉकडाउन लागू किया है। यहां भी केवल आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। इसके अलावा सब कुछ पूरी तरह से बंद रहेगा।
चेस द टारगेट से कोरोना को नियंत्रित करने में मिली सफलता, WHO ने मुंबई के धारावी मॉडल की तारीफ की
असम में लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच असम के गुवाहाटी में 28 जून की मध्य रात्रि से 12 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया है। साथ ही अन्य इलाकों में 12 घंटे का नाइट कर्फ्यू भी लागू कर दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान इलाकों में लोगों की आवाजाही पर पाबंदी है। सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तर बंद हैं। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमारे पास लॉकडाउन लागू करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था, लेकिन इस बार इसे और सख्त किया जाएगा। यहां सब्जी और किराना की दुकानें नहीं खोली जाएंगी। इसके अलावा जरूरी सेवाओं के अलावा अन्य सभी गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेगी।
मणिपुर में 15 जुलाई तक लॉकडाउन
मणिपुर सरकार ने भी लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। रविवार को मुख्यमंत्री ने राज्य में अगले 15 दिनों 1 जुलाई से 15 जुलाई तक लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment