Header Ads

वीडियो राशिफल: मंगलवार को उन्नति और लाभ का योग, जानिये कैसा रहेगा आपका दिन

आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि ( 09:24 PM तक फिर द्वितीया ) व दिन मंगलवार ( 21 july 2020, Tuesday ) का है। इस दिन पुष्य नक्षत्र ( 08:30 PM तक फिर अश्लेषा ) रहेगा। वहीं ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति माना जाता है, वहीं इसे पराक्रम का कारक ग्रह भी माना गया है। इसका रत्न मूंगा है। वहीं इस दिन की कारक देव श्री हनुमानजी हैं।

आज का राशिफल : Today Rashifal - 21 July 2020, Tuesday

1. मेष राशि :- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। व्यवसाय में आप के विरोधी परास्त होंगे। लेकिन, जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना की संभावना के बीच सावधानी रखें।

2. वृषभ राशि :- नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। यात्रा होगी। नेत्र पीड़ा रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। संतान की चिंता रहेगी। उन्नति होगी। लाभ होगा।

3. मिथुन राशि :- भागदौड़ अधिक होगी। धनागम होगा। अपने कार्य विस्तार की योजना करते समय किसी अनुभवी की सलाह लें, ज्यादा लाभ होगा।घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गृहस्थ सुख मिलेगा।

4. कर्क राशि :- जमींन जायदाद से सम्बंधित मामले निपटेंगे। लेकिन, हानि की आशंका के बीच तनाव, चिंता, भय व अस्वस्थता का वातावरण रहेगा। जोखिम न लें। झंझटों में न पड़ें।

5. सिंह राशि :- विवाह प्रयास सफल रहेंगे। आजीविका के नए रास्ते खुलेंगे। धनलाभ होने के साथ ही प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। धनागम होगा।

6. कन्या राशि :- समाज में आत्मसम्मान बढ़ने के साथ ही संतान की तरफ़ से शुभ समाचार मिलेंगे। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। मकान दूकान बदलने के योग बन रहे हैं। लेकिन, चिंता व भय सताएंगे।

7. तुला राशि :- धन प्राप्ति सुगम होने के साथ ही पुराने निवेश से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। लेकिन, अनजाने में कोई बड़ी गलती की आशंका के बीच चिंता तथा तनाव रहेंगे, विवाद से बचें।

8. वृश्चिक राशि :- आलस की अधिकता के बीच स्वास्थ कमजोर महसूस करेंगे। नए लोगों से सतर्क कर रहें, विवाद से क्लेश होगा। व्यय वृद्धि, हानि के बीच जोखिम न लें।

9. धनु राशि :- रुका हुआ धन वापस आएगा। उन्नति होगी। धनलाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। लेकिन निर्णय लेंने देरी व कमजोरी परेशानी का कारण बन सकती है।

10. मकर राशि :- मन की बात हर किसी को बताने से बचें। नई योजना के चलते कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिश्रम अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन संचय में वृद्धि होगी।

11. कुम्भ राशि :- निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहयोग के चलते शत्रु शांत रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो आपकी तरक्की में यही सबसे बड़ा अवरोध बन सकता है। शारीरिक कष्ट हो सकता है।

12. मीन राशि :- दिन की शुरुआत में रुक रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.