Header Ads

वीडियो राशिफल : शुक्रवार के दिन किसका साथ देगा भाग्य और किसका नहीं

आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि ( 07:02 AM तक: षष्ठी – 05:03 AM, जून 27 तक ) व दिन शुक्रवार का है। इस दिन मघा नक्षत्र ( 11:26 AM तक - पूर्वाफाल्गुनी ) रहेगा।


आज का राशिफल : Today Rashifal - 26 JUNE 2020, friday

1. मेष राशि :- आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे।

2. वृषभ राशि :- व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे।

3. मिथुन राशि :- अपने काम करने के तरीकों को बदलें। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना के बीच आज कर्ज लेने से बचें। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।

4. कर्क राशि :- दिन उपयुक्त है। व्यापार में लाभ के साथ ही यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता के अलावा आजीविका में भी वृद्धि होगी। आज आपको लोगो से निराशा जनक व्यवहार मिलेगा।

5. सिंह राशि :- आप की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।

6. कन्या राशि :- परिवार में उत्सव का माहौल के बीच आपमें क्रोध की अधिकता रहेगी। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं, उचित है कि समय पर सम्भल जाएं।

7. तुला राशि :- अपने कॅरियर को ले कर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।

8. वृश्चिक राशि :- आज खुशखबरी मिलने का दिन है। खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने किसी दुःख को छुपाते हुए भी आप दूसरों की मदद करने में तैयार रहेंगे।

9. धनु राशि :- आज आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्य स्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।

10. मकर राशि :- अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।

11. कुम्भ राशि :- नौकरी में पदोन्नति के योग के बीच पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

12. मीन राशि :- आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग के साथ ही आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

MUST READ : भारत-चीन तनाव के बीच क्या कह रही है ग्रहों की चाल?

https://www.patrika.com/astrology-and-spirituality/inside-story-of-india-china-border-dispute-with-vedic-jyotish-effects-6220594/

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.