Header Ads

वीडियो राशिफल : बुधवार के दिन इन राशियों को होगा आर्थिक लाभ

आज का विशेष : Today's Special 17 june 2020 आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि ( 07:50 AM तक द्वादशी ) व दिन बुधवार का है। इस दिन अश्विनी नक्षत्र ( 06:04 AM तक - भरणी ) रहेगा।


आज का राशिफल : Today Rashifal - 17 JUNE 2020,Wednesday

1. मेष राशि:- कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखते हुए दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करे काम बनेगे।

2. वृषभ राशि:- प्रेम प्रसंग सफल होंगे। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। सूझबुझ से धनलाभ होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।

3. मिथुन राशि:- सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता और तनाव रहेंगे साथ ही परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

4. कर्क राशि:- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए पहले अपने आप को व्यवस्थित करना होगा।

5. सिंह राशि:- व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

6. कन्या राशि:- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। आज का दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है, विवाद न करें। पुराने विवाद दोबारा सामने आने के साथ ही फालतू खर्च होगा।

7. तुला राशि:- नई व्यवसायिक योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार के चलते लाभ होगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी।

8. वृश्चिक राशि:- दिन की शुरुआत में रुक रुक कर कार्य होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मन के अनुकूल रहेंगे। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। नेत्र पीड़ा संभव है।

9. धनु राशि:- संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें,जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है।

10. मकर राशि:- मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आप का विरोध होगा। जीवन साथी के साथ विवाद के बाद गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे।

11. कुम्भ राशि:- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। निर्णय शक्ति की कमजोरी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। आज अस्वस्थता रह सकती है। संतान की कोई जिद आपको परेशानी में डाल सकती है।

12. मीन राशि:- पिता से मतभेद समाप्त होंगे।नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.