Header Ads

आज का राशिफल: इन राशियों पर है शनिदेव की टेढ़ी नजर

आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि ( 02:53 AM, जून 28 तक ) व दिन शनिवार का है। इस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र ( 10:11 AM तक - उत्तराफाल्गुनी ) रहेगा।

आज का राशिफल : Today Rashifal - 27 JUNE 2020, saturday

1. मेष राशि- लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आज जो भी कार्य करें दिल से करें। मित्रों के साथ समय बीतेगा। बुरी संगत नुक्सान का कारण बन सकती है।

2. वृषभ राशि- कहीं भी बिना पूछे अपनी राय न दें। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेनी होगी। वहीं कार्यस्थल पर जो लोग आप को पसंद नहीं करते थे वे तक आज आप के कार्यों की तारीफ़ करेंगे।

3. मिथुन राशि- पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहने के साथ ही तनाव रहेगा है। आप के अपनों को आप की जरूरत है। मौज मस्ती पर खर्च होगा।

4. कर्क राशि- कोई खुशखबरी सुन सकते हैं। लेकिन अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं, जिससे उन्नति में बाधा आएगी। मानसिकता को बदलने की बेहत जरूरत है।

5. सिंह राशि- संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। नौकरी बदलने में किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। किसी के बहकावे में आने से रिश्ते कमजोर होंगे।

6. कन्या राशि- अपने अधिनस्थों के किए कार्यों की सराहना करें लाभ होगा। आज दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा, लेकिन समय के बदलाव के साथ ही मन में भी परिवर्तन आता जाएगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी।

7. तुला राशि- विवादित मामलों में जीत मिलेगी। कुछ नया सीखने को मिलेगा। जिंदगी से जुडी निजी बातें आज सामने आ सकती हैं। वहीं आज नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी।।

8. वृश्चिक राशि- प्रतियोगिता में सफल होंगे। अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहें। जीवन साथी के साथ मतभेद संभव है। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।

9. धनु राशि- कार्य स्थल पर जन हानि के योग के बीच मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। नकारात्मक सोच से निराश के चलते स्वयं अपने आप पर से नियंत्रण खो देंगे।

10. मकर राशि- अपने प्रोफेशन में समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बिगाड़ेगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।

11. कुंभ राशि- राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही पैसों का लेन देन संभव है। जरूरतमंद लोगो की मदद करें। खान पान पर ध्यान दें अन्यथा स्वास्थ बिगड़ सकता हे।

12. मीन राशि- जमीन जायदाद के मसले निपटेंगे। धन कमाने की चाह में गलत फैसले न लें। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे। घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.