Header Ads

वीडियो राशिफल: बुधवार का दिन जानिये क्या खास लाया है आपके लिए

आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि ( 08:04 PM तक- षष्ठी ) व दिन बुधवार का है। इस दिन श्रवण नक्षत्र ( 02:58 PM तक- धनिष्ठा ) रहेगा।

आज का राशिफल : 10 JUNE 2020,Wednesday

1. मेष राशि :- स्थायी संपत्ति का लाभ होगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है, ऐसे में बोले कम और काम ज्यादा करें। लंबे समय से चली आ रही चिंता आज समाप्त हो सकती है। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

2. वृषभ राशि :- आज सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह में वृद्धि होगी। भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी।

3. मिथुन राशि :- आज व्यापार अच्छा रहेगा। मांगलिक कार्यो में मित्रों की मदद मिलेगी। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। वाणी पर संयम रखने की जरूरत के साथ ही अनजाने में हुई गलती से पछतावा होगा।

4. कर्क राशि :- अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी, आपके क्रिया कलापों से समाज में आपके कामों को सम्मान प्राप्त हो सकेगा। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा। आज भागदौड़ अधिक रहेगी।

5. सिंह राशि :- आज उपहार मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ बढेगा। खर्चों में कमी करने के साथ ही, छोटी छोटी बातों पर क्रोध न करें। संतान से कष्ट रहेगा।

6. कन्या राशि :- दिन की शुरुआत अधिक परिश्रम से होगी। आपकी मेहनत से आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे।

7. तुला राशि :- आज आर्थिक निवेश के अच्छे फल मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। साथ ही नौकरी में भी बदलाव हो सकता है। इसके अलावा अचानक यात्रा के योग के बीच जीवन साथी से मतभेद भी हो सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि :- लंबे समय से अटके आवास संबंधित मामले आज पूरे हो सकेंगे। प्रसिद्धि और सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के विवाह संबंध की समस्या रह सकती है। अपने बलबूते से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे।

9. धनु राशि :- मानसिक चिंता बढेगी। व्यापार में कर्मचारियों के भरोसे ही न रहकर समझदारी से कार्य करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें।

10. मकर राशि :- अपने कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखने के कारण आप की कीर्ति बढ़ेगी। नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

11. कुम्भ राशि :- आपकी कार्यकुशलता से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

12. मीन राशि :- आलस त्यागकर काम के प्रति सजग रहे। आप की दिनचर्या में बदलाव आने से लाभदायक समाचार मिलेंगे। व्यापारिक कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। आवास संबंधी समस्या का समाधान आज संभव है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.