Header Ads

वीडियो राशिफल : आज मंगलवार को इन 6 राशियों पर श्री हनुमान की बरसेगी विशेषा कृपा

आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी ( 07:38 PM तक- पंचमी ) व दिन मंगलवार का है। इस दिन उत्तराषाढा नक्षत्र ( 02:00 PM तक- श्रवण ) रहेगा।

आज का राशिफल :

1. मेष राशि :- अपनी दिनचर्या में बदलाव लाये।यश कीर्ति में वृद्धि के साथ ही कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने के साथ ही अपने व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यक है। वाहन सुख मिलेगा।

2. वृषभ राशि :- दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की संभावना कम है। कॅरियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग भी बन रहे हैं। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा।

3. मिथुन राशि :- आज धनागमन सहज होने से लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग के बीच काम करने के तरीको में सुधार की जरूरत है।

4. कर्क राशि :- लाभ के अवसरों के बीच कार्यस्थल पर स्थिति आप के पक्ष में बनेगी। साथ ही नौकरी में विवाद शांत होंगे। परिवार में बुजुर्गो को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। घर पर शांति बनाए रखें।

5. सिंह राशि :- दूसरों के निजी मामलों में बोलना बंद करें। अपने पराये में फर्क समझें। ‍दिनचर्या नियंत्रित रखते हुए कुछ भी बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी।

6. कन्या राशि :- वाणी पर नियंत्रण रखने के चलते शत्रु भी प्रशंसा करेंगे।मान-प्रतिष्ठा बढ़ने के साथ ही न्याय पक्ष उत्तम रहेगा। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी।

7. तुला राशि :- लाभ के अवसर के बीच कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। सोच के अलग कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती हे। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।

8. वृश्चिक राशि :- नौकरी में अशांति का वातावरण बनने की संभावना के बीच धोखा होने की आशंका है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। पुराने रोग उभरने की संभावना है।

9. धनु राशि :- इष्ट बल पर मजबूत के चलते आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। लेकिन दिन चिंताजनक व्यतीत होने से मानसिक पीड़ा हावी रहेगी। सन्तान के स्वास्थ में सुधार होगा।

10. मकर राशि :- दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग के बीच शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। श्वांस से सम्बंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।

11. कुम्भ राशि :- स्वयं के व्यवहार में बदलाव के चलते लाभ के अवसर बढ़ेगें। समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा।सुख शांति चाहते हैं तो व्यवहार में बदलाव लाएं।

12. मीन राशि :- अपने आप पर विश्वास रखें न कि दूसरो के भरोसे रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा, लेकिन व्यय बढ़ेंगे। ध्यान रहे आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। अत: सजग रहे व सतर्क रहें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.