PM मोदी ने दी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं, कहा- संकट से पार पाने में प्रेरणादायक हैं बजरंगबली
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने बुधवार को लोगों को हनुमान जयंती ( Hanuman Jayanti ) की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 'पवनपुत्र' का जीवन भक्ति और शक्ति का प्रतीक है जो हर संकट का सामना करने और उससे पार पाने की प्रेरणा देता है। पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिये देशवासियों को हनुमान जयंती पर बधाई दी।
लालू प्रसाद यादव के जेल से बाहर आने की सारी उम्मीदें हुई खत्म, जाने क्या है पीछे की वजह
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हनुमान जंयती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राहुल गांधी ने भी ट्वीट के जरिये देशवासियों को हनुमान जयंती की बधाई दी।
आपको बात दें कि कोरोना संकट के बीच कोई भी त्योहार घर में ही मनाया जा रहा है। ताकि इस जानलेवा बीमारी को भगाने में मदद मिले और इसके सामुदायिक फैलाव को बढ़ने से रोका जा सके। हनुमान जयंती पर भी लोग घरों में ही पवन पुत्र की अराधना कर रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment