पीएम मोदी इस बार 8 को छोड़ क्यों चुना 9 का अंक, जानिए क्या है पीछे कनेक्शन

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि केंद्र सरकार ( Central govt ) के साथ राज्य सरकारें युद्ध स्तर पर इस जानलेवा वायरस से निपटने के लिए कड़े कदम उठा रही हैं। वायरस से बचाव के लिए देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है। ताकि लोग सोशल डिस्टेंसिंग ( Social Distancing ) का पालन करते हुए कोरोना जैसी महामारी से बच सकें।

इस बीच शुक्रवार सुबह 9 बजे पीएम मोदी ने देशवासियों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो संदेश में उन्होंने देशवासियों से 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट मांगे। इस दौरान लोगों से घर के दरवाजे/बालकनी में दीप या रोशनी करने की अपील की।

दरअसल अब तक पीएम मोदी देश को 8 बजे ही संबोधित करते आए हैं। लेकिन इस बार उन्होंने 9 बजे का वक्त क्यों चुना...आईए आपको बताते हैं पीएम मोदी का 9 से क्या है कनेक्शन...

आमतौर पर देश को 8 बजे संबोधित करने वाले पीएम मोदी ने इस बार 9 अंक को ही चुना।

1. दरअसल इस 9 अंक को चुनन के पीछे लॉकडाउन का 9वां दिन होना बड़ी वजह हो सकती है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत भी यही कहरकर की थी कि आज 21 दिन के लॉकडाउन का 9वां दिन है। ऐसे में उन्होंने लोगों को संबोधित करने के लिए 9 अंक को प्राथमिकता दी।

2. इसी तरह हाल में नव रात्रि का त्योहार गुजरा है। हर कोई जानता है कि पीएम मोदी नवरात्रि का व्रत रखते हैं। इस बार भी उन्होंने नवरात्रि का व्रत रखा और इसकी शुरुआत पर ही उन्होंने कहा कि वे इस बार मां से देश के सुख और शांति की प्रार्थना करेंगे। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में भी कहा कि 9 बजे 9 मिनट महाशक्ति का जागरण करना है।

3. इसके अलावा रामनवमी का त्योहार भी हाल में गुजरा है। ऐसे में ये भी राम नवमी को दीपोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। 5 अप्रैल को दीप जलाने और रोशनी करने के पीछे पीएम मोदी एक मंशा ये भी हो सकती है। यही नहीं पीएम मोदी ने भी अपने संबोधन में सोशल डिस्टेंसिंग की तुलना इस वक्त कोरोना के रामबाण इलाज से की। यही नहीं उनकी अपील पर गौर करें तो अंधकार पर रोशनी की जीत करने की बात कही। यानी बुराई पर अच्छाई की जीत की बात की जो आम तौर पर दशहरे पर की जाती है। इसी दिन राम ने रावण का संहार किया था।

8 अंक से रहा खास नाता
इससे पहले पीएम मोदी ने कई बार 8 बजे राष्ट्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोट बंदी के लिए भी रात 8 बजे का ही समय चुना था। वह दिन था 8 नवंबर 2016। रात 8 बजे 500 और 1000 के नोटों को बंद करने का एलान किया था।

वहीं जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पहला संबोधन 8 अगस्त 2019 को रात 8 बजे किया था।

एक बार फिर 19 मार्च को रात 8 बजे पीएम मोदी देश को संबोधित किया और 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया। इसके बाद एक बार फिर रात 8 बजे आए और 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की।

लेकिन इस बार पीएम मोदी ने अपने 8 अंक को छोड़कर 9 को अपनाया। पीएम मोदी ने लॉकडाउन के 9 वें दिन, रविवार को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए सभी देशवासियों को लाइट बंद कर दरवाजे व बालकनी पर मोमबत्ती, दिया, टॉर्च या मोबाइल फ्लैश जलाने की पीएम की अपील की है।

पिछली बार उत्साह में निकाले गए जुलूसों को देखते हुए इस बार किया पीएम मोदी सभी को आगाह भी किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.