PSL के दौरान किए गए 128 कोरोना टेस्ट आए नेगेटिव, PCB कर चुका है लीग को स्थगित
कराची। कोरोना वायरस ( coronavirus ) की वजह से हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग ( Pakistan Super league ) के बाकी बचे दो सेमीफाइनल और फाइनल मैच को स्थगित कर दिया गया था। पीएसएल के दौरान खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ, मैच अधिकारियों, प्रसारकों और टीम मालिकों के कोविड-19 टेस्ट भी किए गए थे। कुल मिलाकर 128 टेस्ट हुए थे, लेकिन अब पीसीबी ने दावा किया है कि उनमें से किसी को कोरोना का संक्रमित नहीं पाया गया है।
कोरोना ने पूरी दुनिया में लगभग 40 स्पोर्ट्स इवेंट पर फेरा पानी, सबसे ज्यादा क्रिकेट को नुकसान
मुल्तान सुल्तान्स के भी 17 टेस्ट आए नेगेटिव
पीसीबी ने 17 मार्च को ये परीक्षण किए थे। इसके अलावा मुल्तान सुल्तान्स ने सोमवार को कोविड-19 के 17 परीक्षण किए और इनके परिणाम भी 'नेगेटिव' रहे हैं। पीसीबी के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने कहा, 'यह पाकिस्तान सुपर लीग और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अखंडता और विश्वसनीयता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है कि टूर्नामेंट के आखिर तक यहां रुके रहने का फैसला करने वाले सभी खिलाड़ियों, सहयोगी कर्मचारियों, प्रसारकों और मैच अधिकारियों के कोविड-19 के लिए किए गए परीक्षण नेगेटिव रहे।'
कोरोना का असर: ECB की मांग, क्रिकेट की हर एक्टिविटी को किया जाए रद्द
खिलाड़ी और अधिकारी अब आराम से अपनी परिवार से जुड़ सकते हैं
वसीम खान ने आगे कहा है, 'पीसीबी परीक्षणों के परिणाम से खुश है और उसे खुशी है कि सभी खिलाड़ी और अधिकारी किसी तरह की स्वास्थ्य और सुरक्षा चिंताओं के बिना अपने परिजनों से जुड़ सकते हैं।'
आपको बता दें कि कोरोना की दहशत की वजह से पीसीबी ने पाकिस्तान सुपर लीग को नॉकआउट राउंड से पहले ही स्थगित कर दिया था। लीग को तीन मैच ही बाकि बचे थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment