Coronavirus: शाहीन बाग में पुलिस की कार्रवाई, उखाड़े गए प्रदर्शनकारियों के टेंट
नई दिल्ली। कोरोना ( Coronavirus ) से रोकथाम के लिए राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन ( Delhi Lock है। इस बीच मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग में कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों वहां से हटा दिया। जिसके बाद शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों के टेंट हटाए जा रह हैं। सुबह से ही भारी संख्या में दिल्ली पुलिस के जवान वहां मौजूद हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस ने पहले ही शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों यहां ना जुटने को कहा था।
यह भी पढ़ें-Coronavirus: सरकार का बड़ा कदम, 30 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के 548 जिलों में लॉकडाउन
बता दें कि कोरोना के रोकथाम के लिए 23 से 31 मार्च तक दिल्ली में लॉकडाउन को घोषणा की गई थी। लेकिन दिल्ली में लॉकडाउन का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला था। जिसके बाद सरकार ने दिल्ली में धारा 144 लागा दी गई है।
ड्रोन से पूरे इलाके पर निगरानी
ड्रोन कैमरे से पूरे इलाके पर निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो। पुलिस लगातार स्थानीय लोगों से वहां इक्कठा ना होने की अपील कर रही है। दिल्ली पुलिस पूरी कोशिश कर रही है कि वहां किसी प्रकार की कोई हिंसा ना हो। स्थानीय लोग भी पुलिस के साथ सहयोग करते नजर आ रहे है। फिलहाल शाहीन बाग को खाली कराने का काम जारी है।
देश में 500 से ज्यादा कोरोना केस
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपने चपेट में ले लिया है। दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 15 हजार के पार पहुंच गया है। लाखों लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हैं। भारत में भी कोरोना ने पैर पसार लिए हैं। देश में अब तक 500 से ज्यादा कोरोना के मामले शामने आ चुके हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment