पीएम मोदी के 'जनता कर्फ्यू' को सचिन का समर्थन, बोले- ये लड़ाई गंभीरता से लड़नी है
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू को देशवासियों का लगातार समर्थन मिल रहा है। राजनीति के अलावा फिल्म और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां अभी तक 'जनता कर्फ्यू' का समर्थन कर चुकी हैं। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी पीएम मोदी के इस फैसले का समर्थन किया है।
मास्टर-ब्लास्टर ने कहा- ये लड़ाई गंभीरता से लड़नी होगी
सचिन ने 'जनता कर्फ्यू' की तारीफ की है। उन्होंने इसे कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई के लिए उठाया गया सही कदम बताया है। सचिन तेंदुलकर ने ट्विटर पर पीएम मोदी के भाषण का वीडियो शेयर करते हुए कहा है, 'जनता कर्फ्यू सही कदम है, जिससे हम इस दौरान किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहेंगे। पीएम मोदी ने सही कहा कि हम सभी को मिलकर कोविड-19 के खिलाफ गंभीरता से लड़ना होगा। हम अपना काम करें और घर में रहकर खुद को सुरक्षित रखें।'
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment