लॉकडाउन के हालातों में अपनी बेटी को क्रिकेट सिखा रहे हैं रोहित शर्मा, सोशल मीडिया पर आया वीडियो
मुंबई। कोरोना वायरस ( coronavirus ) के बढ़ते प्रकोप की वजह से देश के कई बड़े शहरों में लॉकडाउट घोषित किया जा चुका है। रविवार को पूरे हिंदुस्तान में 'जनता कर्फ्यू' ( Janta Curfew ) का लोगों ने सख्ती से पालन किया। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ी भी इस वक्त मैदान से दूर अपने परिवार के साथ टाइम बिता रहे हैं। भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ( Rohit Sharma ) घर में रहकर अपनी बिटिया को क्रिकेट खेलना सिखा रहे हैं।
बेटी समायरा को रोहित ने सिखाया क्रिकेट
रोहित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी बेटी समायरा के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं। इस वीडियो में रोहित अपनी बेटी को बैट पकड़ना सिखा रहे हैं और सामने से आती हुई बॉल को हिट करवाते हैं। वीडियो में समायरा भी काफी खुश नजर आ रही हैं। समायरा भी अपने पापा के साथ क्रिकेट खेलकर खिलखिला रही हैं। इस वीडियो को रोहित की पत्नी रितिका ने बनाया है। रोहित का ये वीडियो बहुत ही प्यारा है और फैन्स को भी काफी पसंद आ रहा है।
चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर हुए हैं रोहित
आपको बता दें कि रोहित शर्मा भी इन दिनों घर में परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में चोटिल हुए थे, जिसके बाद से ही वो टीम से बाहर चल रहे हैं। रोहित को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया था। हालांकि आईपीएल में रोहित की वापसी होनी थी, लेकिन उसे भी कोरोना के चलते 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
Post a Comment