सिंगर कनिका कपूर ने कानपुर में फैलाई दहशत, दो दिन में सैकड़ों लोगों से मिली.. साथ में खाया था खाना

नई दिल्ली | सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) के कोरोना वायरस पॉजिटिव (Coronavirus Positive) पाए जाने के बाद हर तरफ डर का माहौल बना हुआ है। अति संवेदनशील मुद्दे पर लापरवाही बरतने की वजह से लोग कनिका को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। उनकी इस बचकानी हरकत के बाद यूपी सरकार की तरफ से सख्त कदम उठाते हुए उनके खिलाफ दर्ज की जा चुकी है। वहीं लखनऊ के साथ-साथ कनिका कानपुर (Kanpur) भी अपने रिश्तेदारों से मिलने गई थी जिसकी वजह से वहां डर का माहौल बना हुआ है। कानपुर में कनिका लगभग 100 से ज्यादा लोगों से मिली थी।

कनिका कपूर (Kanika Kapoor) दो दिन कानपुर (Kanpur) में रुकी थीं, वो अपने एक रिश्तेदार के घर पर विष्णुपुरी में ग्रह प्रवेश में शामिल हुई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान वो 100 से ज्यादा लोगों के संपर्क में आईं। कोरोना वायरस (Coronavirus) का खतरा देखते हुए उस घर के सभी लोगों को फिलहाल आइसोलेट कर दिया गया है। कनिका के रिश्तेदारों ने बताया कि वो दो दिन तक वहां रुकी थीं, सभी के साथ खाना खाया था। स्वास्थय विभाग की तरफ से उस पूरे अपार्टमेंट में रह रहे लोगों को सर्तकता बरतने को कहा गया है। सभी लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.