विदेशों तक 'जनता कर्फ्यू' की तारीफ, न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन ने शेयर किया मुंबई का वीडियो

मुंबई। भारत में कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार को पूरे हिंदुस्तान में 'जनता कर्फ्यू' लागू रहा। काफी हद तक जनता ने पीएम मोदी की इस अपील को माना और 'जनता कर्फ्यू' का पूरा समर्थन किया। पीएम मोदी के 'जनता कर्फ्यू' वाले आइडिया को देश के बाहर भी सराहा जा रहा है। दरअसल, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कोच माइक हेसन ने 'जनता कर्फ्यू' की जमकर तारीफ की है।

माइक हेसन ने शेयर किया मुंबई का वीडियो

माइक हेसन ने रविवार को अपने ट्विटर अकाउंट से मुंबई में बांद्रा-वर्ली सीलिंक का एक विडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा है कि शहर में 'जनता कर्फ्यू' काफी सफल होता दिखाई दे रहा है। हेसन ने टवीटर पर लिखा, 'बीते कई वर्षों में अपने होटल के कमरे से कई बार इसे देखा है, लेकिन इस पर कभी भी 1000 कारों से कम नहीं होतीं थी। भारत में आज कोविड-19 के खिलाफ 14 घंटे का कर्फ्यू है। ऐसा लग रहा है जैसे मानो इसका सही से पालन किया जा रहा है।'

आईपीएल में आरसीबी के कोच हैं माइक हेसन

आपको बता दें कि माइक हेसन इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली की टीम आरसीबी के कोच हैं। आईपीएल के लिए ही वो काफी समय से भारत में हैं, लेकिन अब कोरोना के खतरे की वजह से वो मुंबई के एक होटल में रह रहे हैं। बता दें कि आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

अश्विन ने भी 'जनता कर्फ्यू' को सराहा

आपको बता दें कि क्रिकेट जगत में माइक हेसन से पहले टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने भी 'जनता कर्फ्यू' की सराहना की। अश्विन ने टवीटर पर लिखा, जनता कर्फ्यू की अविश्वसनीय शुरूआत। जैसा कि स्कूल में कहा जाता था 'पिन ड्रॉप साइलेंस'। उम्मीद करता हूं कि यह इस दिन के बाद भी जारी रहेगा और आने वाले दिनों में भी सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments

Powered by Blogger.